हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

OpenAI और ChatGPT पर सवाल उठाने वाले सुचिर बालाजी कौन? जिनकी अमेरिका में मौत

Suchir Balaji Death: OpenAI और ChatGPT की पोल खोलने वाले सुचिर बालाजी की लाश नवंबर महीने में उनके फ्लैट में मिली थी। मामले में ताजा अपडेट सामने आया है। पुलिस जांच में उनकी मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, लेकिन उस खुलासे के पीछे की वजह पता नहीं चली है।

विज्ञापन
Suchir Balaji

Suchir Balaji Death: OpenAI और ChatGPT की पोल खोलने वाले सुचिर बालाजी की मौत हो गई थी। भारतीय-अमेरिकी सुचिर की लाश अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को स्थित उनके फ्लैट में ही मिली थी। गत 26 नवंबर को लाश मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो खुलासा हुआ कि सुचिर ने सुसाइड किया था। उनकी मौत के मामले में किसी तरह की साजिश के सबूत पुलिस को नहीं मिले हैं, लेकिन सुचिर ने सुसाइड क्यों किया? इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। आइए जानते हैं कि सुचिर कौन था और OpenAI और ChatGPT से जुड़ा विवाद क्या था?

 

एक पोस्ट लिखकर लगाए थे आरोप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 26 साल के सुचिर भारतीय मूल के थे और अमेरिका के नागरिक थे। वे 4 साल तक नवंबर 2020 से अगस्त 2024 तक OpenAI के साथ काम कर चुके थे। उन्होंने ChatGPT को डेवलप करने के लिए काम किया था, लेकिन सुचिर ने जॉब छोड़ने के बाद चैटजीपीटी की पोल खोली थी। उन्होंने OpenAI पर चैटजीपीटी को लेकर आरोप लगाए थे। सुचिर ने कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

इस पर अक्टूबर 2024 में सुचिर ने एक पोस्ट भी लिखी थी, इसके बाद नवंबर 2024 में उनका शव मिला। सुचिर ने आरोप लगाया था कि बिना अनुमति लिए ChatGPT बनाने को कंटेंट इस्तेमाल किया गया, जबकि पत्रकारों, लेखकों, प्रोग्राम राइटरों के कंटेंट को बिना परमिशन इस्तेमाल करना कानूनी अपराध है, लेकिन OpenAI ने इसकी परवाह किए बिना चैटजीपीटी को बनाया और इसके लिए कंटेंट धड़ल्ले से इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें:भीषण युद्ध मचाएंगे तबाही! धरती-दुनिया का होगा अंत…2025 के लिए Baba Vanga की डराने वाली भविष्यवाणियां

विज्ञापन

कॉलेज के दिनों में AI से जुड़े थे

सुचिर कैलिफोर्निया के कूपर्टिनो में मां-बाप के साथ रहते थे। उन्होंने यूसी बर्कले में कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया। कॉलेज में पढ़ते समय ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कॉन्सेप्ट में सुचिर की रुचि बनी और उन्होंने इस सेक्टर में काम करना शुरू किया। सुचिर ने AI पर कई रिसर्च कीं और इसे बनाने की ट्रेनिंग ली।

यह भी पढ़ें:भूकंप के जोरदार झटकों से दहशत, 4.2 की तीव्रता वाले Earthquake से दहला म्यांमार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola