Sucharita Mohanty News : लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पुरी से कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने पार्टी का टिकट लौटा दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए फंड नहीं है। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा भी चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस को इंदौर और सूरत में भी झटका लगा था। इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार ने अपना नामांकन पर्चा वापस ले लिया था तो सूरत प्रत्याशी का नामांकन कैंसिल हो गया था।
कांग्रेस ने सुचारिता मोहंती को पुरी से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। सुचारिता मोहंती ने अपना टिकट लौटाते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि वे आर्थिक कारणों की वजह से अपना नाम वापस ले रही हैं।
सुचारिता मोहंती ने क्यों लौटाया टिकट
सुचारिता मोहंती ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को भेजे मेल में कहा है कि वह अपना टिकट लौटा रही हैं, क्योंकि उनके पास चुनाव प्रचार करने के लिए पैसे नहीं हैं और पार्टी ने फंड देने से मना कर दिया है। कांग्रेस ने मुझे चुनाव से संबंधित खर्च खुद उठाने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें : अमेठी-रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा, क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
पहले भी फंड को लेकर दिया था बयान
इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने 29 अप्रैल को एक्स पर पोस्ट कर लोगों से दान देने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि पुरी में हमारे अभियान को बचाएं! दान करो! एक साथ हम कर सकते हैं! उन्होंने आगे कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि भाजपा सरकार ने विपक्ष को दबाने और चुनाव जीतने के लिए सबसे अलोकतांत्रिक डिजाइन में इन चुनावों के दौरान मुख्य विपक्षी कांग्रेस का गला घोंटने की कोशिश की है। पार्टी के बैंक खाते फ्रीज होने की वजह से कांग्रेस पुरी संसदीय क्षेत्र में हमारे चुनाव प्रचार के लिए कोई फंडिंग नहीं कर रही है।
यह भी पढ़ें : रायबरेली गांधी परिवार के लिए Lucky, इंदिरा की चुनावी राजनीति का आगाज, अब राहुल को उतारने का क्या है मकसद
पुरी में अब भाजपा-बीजद उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार संबित्र पात्रा दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव 2019 में बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्रा ने उन्हें हराया था। अब कांग्रेस प्रत्याशी सुचरिता मोहंती के चुनाव नहीं लड़ने से अब इस सीट पर भाजपा और बीजद उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
35 mins ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
56 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
4 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
4 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' से निपटने को आंध्र प्रदेश में NDRF की 1ा टीमें तैनात
6 hrs agoLIVE: पटना में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा
6 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
7 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines