बेटा मार दिया, कोई पछतावा नहीं...Suchana Seth ने टिश्यू पर लिखी टूटे रिश्ते, पति से नफरत, मर्डर की कहानी

Suchana Seth Son Murder Case Update: पति से इतनी नफरत थी कि उसके जैसे दिखने वाले बेटे को मारने का गम नहीं। सूचना का लिखा एक नोट मिला है, जिस पर उसने अपने दिल का दर्द बयां किया।

Bengaluru AI Company CEO Suchana Seth Murdered Son

सूचना सेठ पति से इतनी नफरत करती थी कि उसके जैसे दिखने वाले बेटे को मारने का उसे पछतावा नहीं है।

Suchana Seth Wrote Pain And Emotions On Tissue: बेंगलुरु से गोव ले गई और होटल के कमरे में तकिए से मुंह-नाक दबाकर 4 साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। लाश को बैग में डालकर ले जाती बेंगलुरु की AI कंपनी की CEO सूचना सेठ को कनार्टक के चित्रदुग में ऐमंगला पुलिस स्टेशन की टीम ने दबोच लिया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, गोवा के कैलंगुट पुलिस थाने के इंस्पेक्टर परेश नाइक और उनकी टीम सूचना सेठ से पूछताछ कर रही है। हालांकि उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह जांच में पूरी तरह से सहयोग नहीं कर रही है। न ही उसे अपने किए का कोई पछतावा है।

विज्ञापन

हैंडराइटिंग जांच के लिए लैब भेजे गए टिश्यू

पुलिस सूत्रों से एक और जानकारी सामने आई है कि गोवा पुलिस को कैंडोलिम के होटल सोल बनयान ग्रांडे के कमरा नंबर 404 की चैंकिग में कुछ टिश्यू पेपर मिले हैं। इन पर आईलाइनर से सूचना सेठ ने अपने टूटे रिश्ते का दर्द, पति से नफरत और बेटे की हत्या की कहानी लिखी है।

विज्ञापन

सूचना ने अपने कड़वे रिश्ते के बारे में बताया। हालांकि नोट में क्या-क्या लिखा है? यह पता नहीं चल पाया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, उसने लिखा है कि वह रमन को बच्चे से मिलने की अनुमति देने वाले कोर्ट के आदेश से कैसे नाखुश थी? इससे उसकी मानसिक स्थिति का पता चलता है। इन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा गया है।

पति से अनबन के चलते सूचना ने बेटा मारा

गौरतलब है कि 39 वर्षीय सूचना सेठ पर पति से अनबन के चलते 4 साल के बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है। वह गोवा पुलिस की कस्टडी में है। पुलिस एक तरफ उससे पूछताछ कर रही है। दूसरी तरफ उसका मेडिकल और मेंटल चैकअप करा रही है। सूचना सेठ 6 जनवरी को बेंगलुरु से गोव आई थी। उसने कैंडोलिम के होटल में स्टे किया।

विज्ञापन

सूचना सेठ 8 जनवरी तक वहां रही, लेकिन 8 जनवरी की रात को उसने अपने 4 साल के बेटे चिन्यम को मार दिया। 9 जनवरी की सुबह वह सूटकेस में बेटे की लाश के साथ कनार्टक से पकड़ी गई। होटल के स्टाफ और टैक्सी ड्राइवर की चालाकी ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ