Suchana Seth Police Interogation Latest Update: 4 साल के बेटे की हत्या करने वाली सूचना सेठ से गोवा पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। उसके रिमांड की अवधि 5 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। वहीं गोवा के कैलंगुट पुलिस थाने के इंस्पेक्टर परेश नाइक और उनकी टीम पिछले 6 दिन से पुलिस सूचना सेठ के दिमाग में झांकने, उसकी जुबान खुलवाने की कोशिश कर रही है, लकिन वह सहयोग नहीं कर रही। हालांकि उससे पूछताछ में कई बातें सामने आई हैं, लेकिन वह बार-बार बयान बदल रही है और बेटे की हत्या से इनकार कर रही है, फिर भी उसने जो कुछ बताया, उसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
6 जनवरी से पहले भी गोवा आई थी सूचना
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना सेठ से पूछताछ में यह पता चलने पर कि वह 2 बार गोवा आई थी, पुलिस ने जांच की तो पता चला कि सूचना नए साल पर भी गोवा आई थी और 5 स्टार होटल में रुकी थी। वह 4 जनवरी को ही बेंगलुरु वापस गई थी, लेकिन 6 जनवरी को फिर गोवा लौट आई।
उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में होटल सोल में रुकी, बेटे की हत्या की और वहां से बेटे का शव लेकर निकल गई। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि सूचना ने बेटे को मारने का प्लान पहले ही बना लिया था। इसलिए उसने पति को भी झूठ बोला कि चिन्यम की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह उससे मिल नहीं सकता।
बेटे की लाश लेकर बेंगलुरु क्यों जा रही थी?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना सेठ बेटे को मारने के बाद 22 घंटे तक कमरे में शव के साथ रही। फिर बेटे के शव उसके कपड़ों-खिलौनों के साथ सूटकेस में पैक किया और उसे लेकर बेंगलुरु के लिए निकल गई। वह शव को अपने बेंगलुरु वाले घर में रखती और तब तक उसे संभालती, जब तक सच का खुलासा नहीं हो जाता।
सूचना सेठ की जिद थी कि मरने के बाद भी वह बेटे को साथ रखेगी। इस खुलासे ने पुलिस को इतना परेशान किया कि अब सूचना से मनोचिकित्सक की मौजूदगी में पूछताछ की जा रही है, लेकिन पुलिस को अभी तक यह पता नहीं चला कि आखिर वह शव के साथ क्या करती?
यह भी पढ़ें: ‘130KM स्पीड, 5000 फीट हाइट, ऊंची-ऊंची लपटें’; आग का गोला बना जहाज, फंसी 122 जानें
सूचना सेठ को पति से नफरत क्यों थी?
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना सेठ की अपने पति से रोज लड़ाई होती थी। वह उससे नफरत करती थी, क्योंकि पति उसे प्यार नहीं करता था। शुरू में सब ठीक था, लेकिन सूचना के मुताबिक, बेटे के जन्म के बाद पति वेंकट रमन का व्यवहार बदल गया था। वह अलग कमरे में सोने लगा था। साथ सोने की जिद करने पर भी वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था। वह बेटे की जिम्मेदारी नहीं उठाता था। इसी वजह से उनकी लड़ाई होती थी, जो कोर्ट तक पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: हवा-पानी के बीच 3000 फीट पर फंसी 155 जिंदगियां! दोनों इंजन बंद, लोगों ने नदी में गिरते देखा जहाज
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
7 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
9 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
10 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
12 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
12 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
12 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines