IFS Officer Ishita Bhatia Success Story In Hindi : हर इंसान की जिंदगी में गिरना और उठना लगा रहता है। गिरने के बाद कुछ लोग हार मान जाते हैं तो कुछ अपनी मंजिल को पाने के लिए फिर उठकर प्रयास करते हैं। जो जिंदगी में हार नहीं मानता है वही आगे चलकर बड़े मुकाम को हासिल करता है। देश में ऐसी ही एक परीक्षा यूपीएससी है, जिसे क्रैश करना सबका सपना होता है। हर साल लाखों की संख्या अभ्यर्थी यूपीएससी में बैठते हैं, लेकिन कुछ उम्मीदवार सफल हो पाते हैं। ऐसी ही एक IFS ऑफिसर इशिता भाटिया हैं, जिसने एक के बाद एक लगातार 10 परीक्षाओं में फेल मानने के बाद भी हार नहीं मानी और फर्स्ट अटैम्प में UPSC क्लियर कर दिया। आइये जानते हैं कि क्या है उसकी कहानी?
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के तहत हर साल आईएएस, आईपीएस और आईएफएस समेत कई पदों पर भर्तियां निकाली जाती हैं। यूपीएससी सबसे कठिन परीक्षा है। इशिता भाटिया ने अपनी जिंदगी में कभी हार नहीं मानी। कई परीक्षा में फेल होने के बाद मनोबल नहीं टूटा और वह आगे की तैयारी करती रही। सिर्फ 24 साल की आयु में इशिता भाटिया ने साल 2022 में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली और वह आईएफएस (भारतीय वन सेवा) अफसर बन गईं। यूपीएससी की तैयारी कर रहे या तैयारी के लिए सोच रहे उम्मीदवारों के लिए इशिता भाटिया की आईएफएस अधिकारी बनने की कहनी काफी प्रेरणादायक साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें :जूनियर इंजीनियर से 4 अरब की कंपनी के मालिक बने, 142 करोड़ दान किए, पढ़ें अनिल मणिभाई नाइक की Success Story
हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं इशिता भाटिया
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की रहने वाली इशिता भाटिया ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए खुद ही फेल होने वाले एग्जामों के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि 24 साल की उम्र में आईएफएस ऑफिसर को लोग देख रहे हैं, लेकिन उसे हासिल करने के लिए कई परीक्षाओं में फेल भी होना पड़ा। फेल होने वाली परीक्षाओं में 2019-2020 यूपीएससी प्री, 2020 में आरबीआई ग्रेड बी, 2020 में यूपीएससी सीएपीएफ, 2020 में यूपीएससी सीडीएस (साक्षात्कार में उपस्थित नहीं हुए), 2021 में ईसीजीसी पीओ, 2021 में इंटेलिजेंस ब्यूरो, 2021 में एएआई एटीसी, 2021 में एचपीपीएससी प्री और 2021 में CAT शामिल हैं। इशिता एक-दो साल के अंदर ही इन परीक्षाओं में बैठी और फेल हो गईं।
फेल होने के बाद भी हार नहीं मानी
सबसे बड़ी बात यह है कि इन परीक्षाओं में असफल होने के बाद वह नहीं रुकी और अपनी गलतियों को सुधारते हुए आगे बढ़ती रही। इशिता सबसे ज्यादा तब निराश हुई थी, जब सिर्फ एक नंबर की वजह से सीएसई 2021 परीक्षा पास नहीं कर पाई। इसके बाद वह कुछ दिनों तक डिप्रेशन में रही और उसे देखकर परिवार भी दुखी था। उसने फिर से तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में यूपीएसएसी परीक्षा पास कर ली। इशिता का कहना है कि परीक्षा देते रहना चाहिए, फेल हो या पास.. जिससे आपकी तैयारी में सुधार होगा और आप किसी परीक्षा के लिए एक अच्छी रणनीति तैयार कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
45 mins agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 hr agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
2 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
3 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
4 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
5 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
5 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
5 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
6 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines