Success Story : दिहाड़ी मजदूरी के साथ की पढ़ाई, IIT-JEE में आए 74 फीसदी नंबर, अब लिया NIT में एडमिशन

Success Story Of Rohini : तमिलनाडु की आदिवासी स्टूडेंट रोहिणी ने IIT-JEE में 70 फीसदी से ज्यादा अंक लाकर इतिहास रच दिया है। उन्हें NIT में एडमिशन मिल गया है। इस सफलता के पीछे उनका और परिवार का त्याग काफी बड़ा है। रोहिणी ने दिहाड़ी मजदूरी करते हुए एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी की थी:

IIT JEE

NIT में एडमिशन लेने वाली तमिलनाडु की पहली आदिवासी स्टूडेंट बनीं रोहिणी।

Success Story Of Rohini : IIT-JEE को देश के सबसे कठिन एग्जाम में से एक माना जाता है। इसे पास करने के लिए काफी स्टूडेंट कई तरह की कोचिंग लेते हैं। लेकिन तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में रहने वाली आदिवासी छात्रा रोहिणी ने जो कर दिखाया है, वह किसी इतिहास से कम नहीं है। रोहिणी ने विपरित हालातों में पढ़ाई कर इस परीक्षा में 70 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। उनकी सफलता पर तमिलनाडु सरकार ने उनकी पढ़ाई की फीस भरने की घोषणा की है।

विज्ञापन

मजदूरी के साथ की एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी

18 साल की रोहिणी बताती हैं कि उन्होंने मुश्किल हालातों में पढ़ाई की है। घर के आर्थिक हालात अच्छे नहीं हैं। रोहिणी का घर गांव में है और वहां कई मूलभूल सुविधाएं तक नहीं हैं। माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए रोहिणी भी दिहाड़ी मजदूरी करती हैं। रोहिणी ने बताया कि उन्होंने एंट्रेंस की तैयारी के साथ-साथ दिहाड़ी मजदूर का भी काम किया है। उनकी पढ़ाई भी एक आदिवासी सरकारी स्कूल में हुई है।

विज्ञापन
Rohini

गांव में रोहिणी का घर।

NIT में मिला एडमिशन

रोहिणी को IIT-JEE में 74.8 फीसदी अंक मिले हैं। उन्होंने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), त्रिची में एडमिशन मिल गया है। वह तमिलनाडु की पहली आदिवासी स्टूडेंट बनी हैं जिन्हें NIT में एडमिशन मिला है। रोहिणी को NIT में बीटेक की केमिकल इंजीनियरिंग ब्रांच मिली है।

विज्ञापन

राज्य सरकार का दिया धन्यवाद

अपनी इस सफलता का श्रेय रोहिणी अपने पैरेंट्स को देती हैं। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार का भी धन्यवाद दिया, क्योंकि राज्य सरकार ने उनकी NIT की फीस भरी है। इस बारे में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में रोहिणी ने कहा कि मैं मदद करने के लिए सीएम को धन्यवाद देती हूं। साथ ही रोहिणी ने बताया कि उनकी सफलता में हेडमास्टर और स्कूल के स्टाफ का अच्छा प्रदर्शन भी रहा।

विज्ञापन

लोगों से रोहिणी के प्रयास को सराहा

तमिलनाडु से आदिवासी स्कूल के 29 छात्रों ने JEE की मुख्य परीक्षा दी थी। इसमें राेहिणी पहले स्थान पर रहीं। रोहिणी ने NEET, CLAT और JEE जैसी एग्जाम दी थीं। इसमें उन्होंने IIT-JEE में बाजी मारी। रोहिणी की इस सफलता पर सोशल मीडिया पर लोगों की तारीफें मिली हैं। किसी यूजर ने तमिलनाडु का गर्व बताया तो किसी ने कहा कि बहुत कम स्टूडेंट ऐसे हालातों से निकलकर इस प्रकार का एग्जाम पास कर पाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ