हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जबरन Kiss करते, बदन पर हाथ फेरते; मशहूर डांसर छात्राओं के यौन शोषण केस में गिरफ्तार

Sheejith Krishna Student Sexual Harassment: मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर शीजिथ कृष्णा को यौन शोषण के आरोपों में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है और 2 छात्राओं ने उन पर सेक्सुअली हरास करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Renowned Bharatanatyam Dancer Choreographer Sheejith Krishna

Renowned Dancer Arrested for Sexual Harassment: देश के मशहूर भारतनाट्यम डांसर और कोरियोग्राफ शीजिथ कृष्णा (Sheejith Krishna) को चेन्नई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनको मजिस्ट्रेट अदालत में पेश करके पुझल जेल भेज दिया गया है। उनकी 2 पूर्व छात्राओं ने उन पर यौन शोषण (Sexual Harassment) के आरोप लगाए हैं।

दोनों ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में आरोप लगाया गया कि शीजिथ ने करीब एक साल पहले चेन्नई में स्थित अपने कला क्षेत्र फाउंडेशन में उनका यौन शोषण किया। वे दोनों उनसे भारतनाट्यम का प्रशिक्षण लेती थीं, लेकिन ट्रेनिंग के दौरान वे उन्हें जबरन किस (Kiss) करते थे। मर्जी के बिना उन्हें छूते थे। कई बार तो वे किसी न किसी बहाने बदन पर हाथ फेरते थे।

यह भी पढ़ें:सर्दी-खांसी नहीं ‘लवेर‍िया’ हुआ! ब्‍वॉयफ्रेंड को रोज 100 कॉल्‍स, अजीबोगरीब बीमारी सुनकर डॉक्‍टर भी चौंके

विज्ञापन

अमेरिका जाने से पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मद्रास हाईकोर्ट के निर्देशों पर नीलांकरई महिला पुलिस ने मामले की जांच जनवरी 2024 में शुरू की थी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए गए और फरवरी 2024 में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई। 51 वर्षीय शीजिथ कृष्णा को इवेंट्स के लिए अमेरिका जाना था, लेकिन चेन्नई में अमेरिकन एम्बेसी को सूचना देकर उनका वीजा रुकवा दिया गया।

इसके बाद उन्हें नीलांकरई में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। मद्रास हाईकोर्ट को शिकायत में बताया गया कि कैसे 15 साल की उम्र में कृष्णा ने महिला को उसकी इच्छा के विरुद्ध यौन कृत्यों के लिए मजबूर किया, जिसमें एक घटना वह भी शामिल थी, जब उसने उसे बिस्तर पर धकेल दिया और उसके साथ बलात्कार किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:ब्लड डोनर्स को डराने वाली खबर! खून देने के बाद अचानक युवक के सीने में दर्द उठा और दम तोड़ दिया

एक पीड़िता मनोवैज्ञानिक से अपना इलाज करा रही

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक साल पहले भी फाउंडेशन में यौन शोषण का ऐसा ही मामला एक साल पहले भी सामने आया था। तब बड़े स्तर पर कृष्णा और फाउंडेशन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ था और फाउंडेशन मेंबर हरि पैडमैन की गिरफ्तारी हुई, जिन्हें छात्राओं के यौन शोषण का दोषी पाया गया था। पिछले साल हुए विरोध प्रदर्शन और आरोपी की गिरफ्तारी ने दोनों पीड़िताओं को हिम्मत दी।

विज्ञापन

उन्हें न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए प्रेरित किया। उनमें से एक चेन्नई में मनोवैज्ञानिक से थेरेपी ले रही थी, जिसका कृष्णा ने यौन शोषण किया था। उसने यौन उत्पीड़न की घटनाओं को मनोवैज्ञानिक से साझा किया। मनोवैज्ञानिक ने उसे कानूनी मदद लेने का सुझाव दिया और उसे एक वकील के पास जाने को कहा। वर्तमान मामले में कला क्षेत्र फाउंडेशन का बयान आना बाकी है।

यह भी पढ़ें:FIR करेंगे, जेल में डाल देंगे…शिक्षिका ने पुलिसवाले को हाथ जोड़ने को मजबूर किया तो भड़कीं अधिकारी, Video Viral

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola