हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गैर-कानूनी गतिविधियों पर सख्त एक्शन: बारामूला में दो संस्थाओं के खिलाफ J&K पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने बारामूला जिले के ही तंगमार्ग क्षेत्र में ‘अल हुदा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट’ और इससे जुड़े ट्रस्ट के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की है. पढ़िए श्रीनगर से आसिफ सुहाफ की रिपोर्ट.

विज्ञापन

Srinagar: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में कथित रूप से गैर-कानूनी और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल दो संस्थाओं के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की है. पुलिस ने इन मामलों में अलग-अलग जांच शुरू की है, जिसके तहत एक स्थानीय एसोसिएशन और एक शैक्षणिक ट्रस्ट की गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है. पुलिस के अनुसार, बारामूला थाने में ‘इदाराह फल्लाह-उ-दरैन’ नामक संस्था के खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है.

पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान


खुफिया जानकारियों के आधार पर पुलिस ने संस्था से जुड़े कई परिसरों, दफ्तरों और संपत्तियों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान संस्था से जुड़े कई पदाधिकारियों और सदस्यों से पूछताछ की गई है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच पूरी तेजी से आगे बढ़ रही है और अब तक जुटाए गए सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी. इस मामले में एफआईआर नंबर 208/2025 बारामूला थाने में दर्ज की गई है.

तंगमार्ग में दूसरे मामले की जांच भी शुरू


दूसरी ओर पुलिस ने बारामूला जिले के ही तंगमार्ग क्षेत्र में ‘अल हुदा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट’ और इससे जुड़े ट्रस्ट के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की है. यह कदम डीडीआर नंबर 09 के तहत उठाया गया है. पुलिस का कहना है कि इस जांच की शुरुआत गंभीर शिकायतों के आधार पर की गई, जिनमें विदेशी अनुदान नियमन अधिनियम (FCRA) के संभावित उल्लंघन, कर चोरी, वित्तीय रिकॉर्ड में गड़बड़ियां और सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण जैसे आरोप शामिल हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: महाभारत की धरती से PM मोदी का देश के ‘दुश्मनों’ को कड़ा संदेश, ‘नया भारत आतंकवाद से न डरता है, न झुकता है’

अधिकारियों के अनुसार, दोनों मामलों की निगरानी वरिष्ठ स्तर पर की जा रही है और जांच को स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि जांच पारदर्शी, व्यापक और समयबद्ध होगी, तथा यदि उल्लंघन सिद्ध होता है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह भी दोहराया कि राज्य में किसी भी संस्था या संगठन को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा. अधिकारी लगातार निगरानी में हैं ताकि गैर-कानूनी गतिविधियों, वित्तीय अनियमितताओं या विदेशी फंडिंग के दुरुपयोग जैसी घटनाओं पर समय रहते कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola