Odisha Video: आवारा कुत्तों के हमले की खबरें आए दिन सामने आती हैं। कई बार ये कुत्ते इतने खूंखार हो जाते हैं कि बच्चों की जान भी ले लेते हैं। इनकी वजह से हर दिन दुर्घटनाएं भी होती हैं।
ताजा मामला ओडिशा का है। यहां बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही एक महिला को कुत्तों ने दौड़ा लिया। दहशत में महिला ने सड़क के किनारे खड़ी कार में अपनी स्कूटी भिड़ा दी। इससे तीन लोग घायल हुए हैं।
5 कुत्तों ने दौड़ाया, हादसे के बाद लौट गए
यह पूरा मामला ओडिशा के बेरहामपुर में गांधीनगर की गली नंबर सात का है। महिला चार साल के बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान 5 कुत्तों ने दौड़ा लिया। महिला ने बचने के लिए स्कूटी की रफ्तार बढ़ा दी। वह थोड़ी दूर निकली थी कि आगे खड़ी कार में भिड़ गई।
हादसे के बाद स्कूटी पर सवार दो महिलाएं और बच्चा उछलकर सड़क पर गिरते हैं। इसके बाद कुत्ते वापस लौट जाते हैं। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Defamation Case: मानहानि केस में सूरत सेशन कोर्ट से राहुल गांधी को मिली जमानत, अब 13 अप्रैल को होगी सुनवाई
यहां देखिए पूरा VIDEO
और पढ़िए – रामनवमी हिंसा पर कलकत्ता हाईकोर्ट का कड़ा रुख, पुलिस को लगाई फटकार, ममता सरकार से तलब की दो दिन में रिपोर्ट
लखनऊ और गाजियाबाद में हो चुकी हैं बड़ी घटनाएं
बता दें कि पिछले साल लखनऊ के गोमती नगर इलाके में एक पिटबुल कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने पर महिला को भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद गाजियाबाद में भी एक पिटबुल कुत्ते ने पार्क में बच्चे पर हमला कर दिया था। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे को नोंच खाया था। डॉक्टरों ने उसके चेहरे पर 150 टांके लगाए थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
1 hr ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
1 hr agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
3 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
5 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
5 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
7 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
7 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines