हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, जानें कहां-कहां रुकेगी ट्रेन

इंडियन रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है. रेलवे बोर्ड ने पैसेंजर्स की सहूलियत के लिए वाराणसी से साबरमती के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के रूट और स्टॉपेज को मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने पैसेंजर्स की सहूलियत के लिए वाराणसी से साबरमती के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के रूट और स्टॉपेज को मंजूरी दे दी है. (Photo: IRCTC)

इंडियन रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है. रेलवे बोर्ड ने पैसेंजर्स की सहूलियत के लिए वाराणसी से साबरमती के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के रूट और स्टॉपेज को मंजूरी दे दी है. सबसे बड़ी राहत यूपी, राजस्थान और गुजरात के बीच सफर करने वाले यात्रियों को मिलने वाली है. वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के आने से तीनों राज्यों के बीच टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा.

कहां-कहां से गुजरेगी?

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12205/12206 वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस कई बड़े शहरों से होकर गुजरेगी. ये खासतौर से गोविंदपुरी, टूंडला, भरतपुर, जयपुर, अजमेर और आबू रोड के रास्ते चलाई जाएगी. इसका रूट है-मिर्जापुर, सूबेदारगंज (प्रयागराज), गोविंदपुरी (कानपुर), टूंडला, ईदगाह आगरा, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, पालनपुर, गांधीनगर, मेहसाणा.

क्या है टाइमटेबल?

ट्रेन नंबर 12206 वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी जंक्शन से शाम 5:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8:15 बजे साबरमती स्टेशन पर प्रस्थान करेगी. वहीं ट्रेन नंबर 12205 साबरमती-वाराणसी ट्रेन वापसी में साबरमती स्टेशन से सुबह 5:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी. रेल प्रशासन ने इस ट्रेन के लिए 22 कोच वाले एलएचबी (LHB) रैक दिए हैं. इस ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस वाराणसी में ही किया जाएगा, जबकि सफर के दौरान गोविंदपुरी, टूंडला और जयपुर स्टेशनों पर डिब्बों में पानी भरने की सुविधा दी जाएगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola