Stone Pelting Ganpati Visarjan: कर्नाटक के मंडया में गणपित विसर्जन के दौरान हिंसा और पथराव की घटना हुई है। हमले में 8 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हिंसा और पथराव मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गणपति विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा पर मस्जिद से पथराव किया गया तो जवाबी कार्रवाई करते हुए शोभायात्रा में शामिल युवकों ने भी मस्जिद पर पत्थर बरसाए।
सोनम रघुवंशी के खिलाफ 790 पेज की चार्जशीट में 3 बड़े खुलासे, विपिन बोला-फांसी से कम सजा मंजूर नहीं
हिंसा के बाद सुबह कैसे हैं हालात?
बता दें कि हिंसा और पथराव के बाद मांड्या में सुबह तनाव का माहौल रहा। पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया है, लेकिन तनाव को देखते हुए धारा 144 भी लागू कर दी है। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने पथराव में घायल लोगों को अस्पताल तक पहुंचाया और उनके बयान दर्ज किए। हिंदू संगठनों ने गणेश विसर्जन के दौरान हिंसा और पथराव को निंदनीय बताया।
साल 2024 में हुई थी हिंसा-आगजनी
बता दें कि कर्नाटक के मांड्या में पिछले साल भी गणेश विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। 2 गुटों में झड़प और पथराव के दौरान आगजनी तक हुई थी। मांड्या के नागमंगला शहर कई दुकानों और वाहनों को आग लगा दी गई थी, जिसके चलते धारा 144 लागू करनी पड़ गई थी। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करके 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि गणेश विसर्जन के दौरान इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं, बावजूद इसके हालात खराब होने पर इंतजाम धरे रह जाते हैं।
क्या है दरगाह हजरतबल का विवाद? क्यों की गई तोड़-फोड़, जिस पर मचा बवाल, श्रीनगर में हुई FIR
गणेश उत्सव के दौरान हुई 4 घटनाएं
बता दें कि 5 सितंबर को मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सेसई सड़क गांव में गणेश विसर्जन के दौरान 2 गुटों में हिंसक झड़प हुई थी। यावद और रावत समुदाय के गुट आपस में भिड़े थे। लाठी-डंडों से मारपीट के बाद कई वाहनों को आग लगा दी गई थी, जिसके चलते भगदड़ के हालात बन गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर FIR दर्ज करके इलाकोंमें पुलिस बल तैनात किया था। 5 सितंबर को ही मध्य प्रदेश उज्जैन में मोटी मस्जिद के पास गणेश विसर्जन के दौरान हिंसा हुई थी।
शोभायात्रा पर पथराव के चलते इलाके में तनाव फैल गया था। लोगों में भगदड़ मचने से कई घायल भी हुए थे। पुलिस ने बल प्रयोग करके भीड़ का कंट्रोल किया था। 26 अगस्त को गुजरात के वड़ोदरा में गणेश विसर्जन के दौरान शोभायात्रा पर अंडे फेंके गए थे। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इस घटना को हिंदू उत्सव को अपवित्र करने वाली घटना बताया था। घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किए थे। 27 अगस्त को दिल्ली के मंडावली में गणपति पंडाल में हत्या हुई थी।
संबंधित खबरें
ग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
6 mins agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
2 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
2 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
2 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines