State Assembly Election 2023 Election Commission Declare Date: देश में वन नेशन वन इलेक्शन की चर्चा के बीच पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा हैं। सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग अगले सप्ताह चुनाव तारीखों का ऐलान कर सकता है।
चुनाव तारीखों का ऐलान जल्द
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हो रहे इन चुनावों को सेमीफाइनल माना जा रहा है। आयोग चुनाव की तैयारियों को लेकर लगातार दौरे भी कर रहा है। वहीं चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट भी आज आयोग को मिल जाएगी। सूत्रों की मानें तो राजस्थान, एमपी, मिजोरम और तेलंगाना में पिछली बार की तरह एक ही चरण में चुनाव हो सकता है। वहीं छत्तीसगढ़ में हमेशा की तरह 2 चरणों में चुनाव कराया जाएगा। वहीं पांचों राज्यों के मतों की गिनती भी एक ही दिन की जाएगी।
दिसंबर के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जाएंगे नतीजे
बता दें कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और एमपी की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में समाप्त हो रहा है। संविधान के अनुसार किसी भी राज्य में विधानसभा की अवधि पूरी होने से पहले ही चुनाव कराए जाने का प्रावधान है। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव के नतीजे दिसंबर के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। 2018 में भी चुनाव के नतीजे दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक घोषित कर दिए गए थे।
राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है, मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सत्ता में है। वहीं तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति की अगुवाई वाली सरकार हैं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भूपेश बघेल सीएम हैं। मिजोरम में एन जोरामथंगा के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में हैं।
संबंधित खबरें
तमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
47 mins ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
55 mins ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
1 hr agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
5 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines