ओडिशा: मकर संक्रांति के मेले में कटक के टी-ब्रिज पर भगदड़ मच गई। इसमें एक महिला की मौत हुई है वहीं, बच्चे व महिलाएं समेत कुल 9 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक अचानक भीड़ में भगदड़ मच गई। लोग शोर मचाते हुए एक-दूसरे के ऊपर से होकर भागने लगे। कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद राज्य सरकार ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया है।
पहले लोगों में धक्का-मुक्की हुई
जानकारी के मुताबिक मकर संक्रांति के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं टी ब्रिज पर एकत्रित हुए थे। बताया जा राह है कि करीब 3 किलोमीटर से लंबे इस ब्रिज पर दो लाख लोग मौजूद थे। अचानक किसी बात पर भीड़ में भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीड़ अधिक थी। पहले लोगों में धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे।
हालत बेकाबू हो गए थे
कुछ देर के लिए हालत बेकाबू हो गए थे। लोग बदहवास से इधर-उधर भागते नजर आए। घायलों में बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा राह है कि कुछ लोगों ने भगदड़ के दौरान घबराकर ब्रिज से छलांग भी लगा दी। फिलहाल प्रशासन बचाव कार्य में लगा है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बारे में अथागढ़ के एसडीएम हेमंत कुमार स्वैन ने बताया है कि शनिवार दोपहर करीब 2 लाख लोग मेले में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुआ थे। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं शामिल थीं। यहां मेले के साथ-साथ भगवान सिंघनाथ की पूजा करने के लिए लोग इकट्ठा हुए थे। जिनमें भगदड़ मच गई।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
37 mins agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
37 mins agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
9 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
11 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
13 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
15 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines