मनोज पांडेय, कोलकाता: एसएससी भर्ती घोटाले में गिरफ्तार बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी महिला मित्र अर्पिता मुखर्जी की दो कंपनियों के नाम पर 131 बैंक खातों का पता चला है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत में पार्थ और अर्पिता की दो कंपनियों अपा यूटिलिटी सर्विस और अनंत टेक्सफैब प्राइवेट लिमिटेड के नौ बैंक खातों का पता चला था। एक हफ्ते पहले भी इन दोनों कंपनियों के मिले खातों की संख्या 60 थी, लेकिन दोनों कंपनियों के दस्तावेजों की जांच के बाद नए खाते और उनके जरिए करोड़ों रुपये के लेन-देन की जानकारी सामने आ रही है। अब बैंक खातों की संख्या बढ़कर 131 पहुंच गई है।
अभी पढ़ें – Chief Justice: देश को आज मिलेगा नया CJI, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूयू ललित को दिलाएंगी शपथ
एक और व्यक्ति गिरफ्तार
SSC भर्ती घोटाला मामले में CBI ने आज एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने सहायक शिक्षकों की अवैध नियुक्ति के आरोप में पश्चिम बंगाल केंद्रीय विद्यालय सेवा आयोग की 5 सदस्यीय समिति के तत्कालीन संयोजक और अन्य के खिलाफ मामले में एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे कल अलीपुर की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी सीधे तौर पर भर्ती भ्रष्टाचार मामले में शामिल बताया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी अभी जेल में हैं। ईडी के बाद अब सीबीआई भी उन्हें अपनी हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है। इसके लिए न्यायालय में याचिका लगा दी गई है। पार्थ चटर्जी के खिलाफ मिले सभी साक्ष्यों को सीबीआई ने ईडी से अपने कब्जे में ले लिया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
1 hr agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
2 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
4 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
4 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
4 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
5 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
5 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
6 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
8 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines