SSC Protest: दिल्ली में 31 जुलाई को SSC की तैयारी कराने वाले प्रतिष्ठित टीचर और दिल्ली पुलिस के बीच काफी जुबानी जंग देखने को मिली। मामला इतना बढ़ गया कि बात टीचरों की मर्दानगी पर आ गई। दरअसल, एसएससी की तैयारी करने वाले राकेश सर, नीतू मैम, अभिनव सर, आदित्य सर जैसे कई नामी टीचर कई साथियों के साथ दिल्ली में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) कार्यालय गए थे। टीचर्स एसएससी में हो रहीं कई गड़बड़ियों को लेकर मंत्री से बात करना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें कार्यालय के गेट पर ही रोक लिया। दिल्ली पुलिस और टीचरों के बीच कई बातों पर बहस हुई लेकिन मर्द वाली बात पर माहौल काफी गरमा गया। गेट पर ही टीचरों ने ‘टीचर का सम्मान करो’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।
क्यों आई मर्द वाली बात?
टीचर डीओपीटी गेट पर खड़े होकर मंत्री जितेंद्र सिंह से मिलने की मांग कर रहे। तभी एक पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि संसद सत्र चल रहा है। इस पर टीचर अभिनव शर्मा ने कहा कि आप इतना डरते क्यों हैं? तो पुलिस इंस्पेक्टर ने अपनी वर्दी छूते हुए टीचर से कहा कि ये पहनते तो पता चल जाता। इस पर टीचर ने जवाब दिया कि पहन के उतार दी है। इंस्पेक्टर ने कहा कि अगर आप मर्द होते तो पहनकर रखते। इस जवाब के बाद सभी टीचर भड़क गए और हंगामा तेज हो गया। टीचर अभिनव ने कहा कि अब मर्दानगी के लिए यूनिफॉर्म पहनकर दिखाना पड़ेगा। लाखों लोगों को हमने वर्दी पहना दी है।
यह भी पढ़ें: SSC परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, साज़िश थी – अब असली चेहरा सामने
क्यों मिलने गए थे टीचर?
दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेलेक्शन पोस्ट 13 के लिए वेकेंसी निकाली थी। इसकी परीक्षा के लिए एसएससी ने वेंडर बदल दिया, इसके बाद से परीक्षा सेंटरों पर काफी समस्याएं हुईं। कई सेंटरों पर परीक्षा ही रद्द हो गई। जबकि एसएससी ने छात्रों के सेंटर 700 से 1000 किमी दूर तक रखे गए। कुछ सेंटर्स पर छात्रों के साथ बत्तमीजी भी हुई। इन्हीं सब मामलों को लेकर प्रतिष्ठित टीचर डीओपीटी मंत्री से मिलने गए थे।
कई घंटे पुलिस ने सभी को बस में घुमाया
डीओपीटी गेट से हटाने के लिए दिल्ली पुलिस सभी टीचरों को एक डीटीसी बस से बैठाकर दिल्ली में कई घंटों तक घुमाया। टीचरों ने एक्स प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट करके बताया कि पुलिस ने उन्हें कुछ नहीं बताया कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है। एक टीचर ने आरोप लगाया कि पुलिस टीचरों को बाथरूम तक नहीं जाने दे रही है। जबकि बस में महिला टीचर भी थीं। नीतू मैम ने एक वीडियो में पुलिस पर पीटने का भी आरोप लगाया।
पुलिस ने दी जंतर मंतर की सलाह
बहस के दौरान पुलिस का पूरा फोकस डीओपीटी गेट खाली कराने का था। पुलिस ने टीचरों को जंतर मंतर पर जाकर प्रदर्शन करने के लिए कहा। इस पर नीतू मैम और कई टीचर भड़क गए। कहा कि जंतर-मंतर पर 1 साल तक बैठे रहेंगे कोई फायदा नहीं।
यह भी पढ़ें: SSC फेज XIII सेलेक्शन पोस्ट 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 2423 पदों के लिए आवेदन शुरू
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
1 hr agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
1 hr agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
1 hr agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
5 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines