SSC चेयरमैन सिद्धार्थ मजूमदार और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष रामानुज गांगुली ने दिया इस्तीफा
बंगाल सरकार के विभिन्न विभागों या कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी एक-एक करके इस्तीफा दे रहे हैं. इस बार शिक्षा विभाग में भी इस्तीफे की खबर है. महत्वपूर्ण पदों पर आसीन दो अधिकारियों के इस्तीफे के पत्र शिक्षा विभाग तक पहुंच चुके हैं. उन्होंने एक के बाद एक अपने इस्तीफे भेजे हैं. विद्यालय सेवा आयोग (एसएससी) के अध्यक्ष सिद्धार्थ मजूमदार और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रामानुज गंगोपाध्याय ने पद से इस्तीफा दे दिया है.
Edited By Versha Singh

