Spicejet Staff Beaten Case: स्पाइसजेट के स्टाफ के साथ मारपीट करने वाले सैन्य अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। एयरलाइंस ने उसे नो फ्लाई लिस्ट में डालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। चर्चा है कि भारतीय सेना की ओर से भी उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। घटना 26 जुलाई 2025 की है, लेकिन घटना के वीडियो 3 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। एयरलाइंस ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और सैन्य मंत्रालय (MOCA) को लेटर लिखकर जानलेवा हमले की जानकारी दी और आरोपी सैन्य अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
क्या हुआ था 26 जुलाई को?
26 जुलाई 2025 को श्रीनगर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट एयरलाइंस के 4 कर्मचारियों के साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने मारपीट की। सैन्य अधिकारी दिल्ली जाने वाली फ्लाइट SG-386 में सवार होने आया था। उससे कर्मचारियों ने अतिरिक्त केबिन बैगेज के लिए फीस मांगी थी, क्योंकि वह 16 किलो बैगेज लाया था, जबकि 7 किलो बैगेज ले जाने की ही परमिशन है, लेकिन सैन्य अधिकारी ने शुल्क देने से इनकार कर दिया और बोर्डिंग प्रोसस पूरा किए बिना एयरोब्रिज में जबरन घुस गया।
रोकने पर करने लगा गाली गलौज
सैन्य अधिकारी ने एविएशन सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया तो CISF अधिकारी ने अफसर को गेट पर रोक लिया। इससे वह भड़क गया और आक्रामक व्यवहार करने लगा। सैन्य अधिकारी ने पहले एयरलाइंस के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज की और फिर मुक्कों, लातों और क्यू स्टैंड से हमला किया। हमले से एक कर्मचारी बेहोश हो गया, जबकि एक कर्मचारी को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर और जबड़े में गंभीर चोटें लगीं। एक कर्मचारी के नाक और मुंह से खून बहने लगा।
स्पाइसजेट ने दी पुलिस को शिकायत
स्पाइसजेट के अधिकारी हमले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ही सुरक्षाकर्मियों की मदद से घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी सैन्य अधिकारी मारपीट करने के बाद चला गया, लेकिन उसकी डिटेल निकलवाकर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और सैन्य मंत्रालय (MOCA) को मारपीट के CCTV फुटेज भी दे दिए गए हैं। स्पाइसजेट ने एक बयान जारी करके सैन्य अधिकारी द्वारा की गई क्रूरता हमले की निंदा की।
संबंधित खबरें
राहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
1 min ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
1 hr agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
1 hr agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
2 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
2 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
2 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
4 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
4 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
4 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines