Sridhar Vembu Net Worth: भारत में इस समय स्वदेशी चीजें अपनाने को लेकर खूब चर्चा हो रही है. इसमें स्वदेशी तकनीक भी शामिल है. कई तरह के स्वदेशी मैसेजिंग ऐप भी चर्चा में हैं. इस बीच एक स्वदेशी ऐप Arattai को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस ऐप में बिल्कुल Whatsapp जैसे फीचर्स शामिल हैं और इतने कम समय में ऐप ने App Store में टॉप पर जगह बना ली है. इसे बनाने वाली कंपनी का नाम Zoho Corporation है. जिसके फाउंडर श्रीधर वेम्बू हैं.
पूरे देश में श्रीधर वेम्बू के रहन सहन और उनकी सादगी भी चर्चा का विषय बनी हुई है. अगर आप वेम्बू की नेटवर्थ की बात करें तो वेम्बू फैमिली देश के अमीरों में शामिल है और फोर्ब्स की 2024 इंडिया टॉप 100 बिलेनियर्स लिस्ट में भी वे 51वें पायदान पर हैं.
अमेरिका में नौकरी छोड़ लौटे थे भारत
भारत में श्रीधर वेम्बू अपने एक नए और स्वदेश ऐप Arattai को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. जानकारी के अनुसार श्रीधर ने IIT मद्रास से पढ़ाई की है. यहां से बीटेक करने के बाद उन्होंने अमेरिका में भी नौकरी की, लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने अमेरिका में नौकरी छोड़ दी और भारत वापस लौट आए. भारत लौटने के बाद श्रीधर ने खुद की एक कंपनी खोलने का फैसला लिया.
90 के दशक में शुरू की थी कंपनी
मिली जानकारी के अनुसार, श्रीधर ने 90 के दशक में अपने परिवार के दो सदस्यों और तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर एडवांट नेट की शुरुआत की थी जो आगे चलकर Zoho Corp में बदल गई. इस दौरान कंपनी का कारोबार बहुत तेजी से आगे बढ़ा और सबकी मेहनत रंग लाई. जिसका असर वेम्बू की नेटवर्थ पर भी दिखा और वे देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए.
यह भी पढ़ें- चड़ीगढ़ के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल हादसे में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पीड़ित परिवारों को मिलेगा 1.5 करोड़ मुआवजा
श्रीधर वेम्बू की नेटवर्थ कितनी है?
श्रीधर वेम्बू की नेटवर्थ की बात करें तो साल 2024 में वेम्बू एंड फैमिली का नाम Forbe’s Top-100 Indian Billionaire की लिस्ट में भी शामिल था. उस समय उनकी नेटवर्थ 5.8 अरब डॉलर बताई गई थी. अरबपतियों की फोर्ब्स लिस्ट पर नजर डालें, तो 2018 में श्रीधर वेम्बू एंड फैमिली की संपत्ति 1.6 अरब डॉलर थी, जो साल-दर-साल बढ़ते हुए 2024 में 5 अरब डॉलर के पार निकल गई. श्रीधर के साथ जोहो की शुरुआत करने वालीं राधा वेम्बू भारत की टॉप अमीर महिला अरबपतियों में शामिल हैं और उनके पास इस समय कुल 3.2 अरब की संपत्ति है.
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
2 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
2 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
6 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
7 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
7 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines