New Delhi: आर्थिक मुसीबतों से घिरे कारोबारी गौतम अडानी को श्रीलंका से बड़ा ठेका मिला है। श्रीलंका ने उन्हें 44.2 करोड़ डॉलर के निवेश की मंजूरी दी है। इसकी घोषणा गुरुवार को कर दी गई।
श्रीलंका के दिवालिया होने के बाद अडानी ग्रुप के साथ यह पहला विदेशी निवेश है। अडानी श्रीलंका में एक विंड प्रोजेक्ट लगाएगा। जिससे 2025 तक बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा।
विंड फार्म से बनाई जाएगी बिजली
श्रीलंका के बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट ने गुरुवार को कहा कि अडानी ग्रीन एनर्जी देश के उत्तरी इलाके में दो विंड फार्म्स बनाएगा। इससे बिजली पैदा की जाएगी। बिजली उत्पादन 2025 में शुरू हो जाएगा।
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के एनर्जी मिनिस्टर कंचन विजयशेखरन विंड फार्म प्रोजेक्ट को फाइनल करने के लिए बुधवार को कोलंबो में अडानी ग्रुप के अधिकारियों के साथ मिले थे। इसके बाद श्रीलंका और अडानी ग्रुप के बीच करार किया गया।
अडानी ग्रुप का श्रीलंका में यह दूसरा प्रोजेक्ट
अडानी ग्रुप का यह पहला प्रोजेक्ट नहीं है। इससे पहले 2021 में श्रीलंका ने कोलंबों में स्ट्रैटजिक पोर्ट टर्मिनल बनाने का ठेका दिया था। जिसकी लागत 70 करोड़ डॉलर है।
अडानी समूह के लिए श्रीलंका में निवेश का ठेका मिलना एक सुखद संकेत है। पिछले महीने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के आने के बाद उनके बाजार पूंजीकरण में 120 बिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी।
यह भी पढ़ें: Adani Dream Project: अडानी को और फंड देने के लिए तैयार है ये बैंक, कहा- मार्केट के उतार-चढ़ाव से
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
21 mins agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
34 mins agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
2 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
3 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
3 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
4 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
5 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
5 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
6 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines