Spy Balloons: चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अमेरिका में जासूसी गुब्बारा उड़ाकर हड़कंप मचाने वाले चीन ने भारत में भी जासूसी गुब्बारे भेजे थे। दिसंबर 2021 के अंतिम सप्ताह में अंडमान और निकोबार कमान (ANC) भारत की एकमात्र त्रि-सेवा कमान ने एक बहु-डोमेन अभ्यास संपन्न किया था। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि चीन के इस जासूसी गुब्बारे की तस्वीर भी सामने आई थी।
केवल कुछ दिनों बाद, 6 जनवरी को, पोर्ट ब्लेयर के ऊपर एक अज्ञात उच्च ऊंचाई वाले गुब्बारे के सार्वजनिक रूप से देखे जाने की सूचना सोशल मीडिया पर दी गई। सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों द्वारा साझा की गई और एक स्थानीय समाचार पोर्टल द्वारा प्रकाशित तस्वीरों में चीनी जासूस गुब्बारे के साथ समानताएं दिखाई देती हैं, जो हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में परमाणु साइलो पर तैरने लगा और बाद में एफ-22 रैप्टर द्वारा मार गिराया गया।
और पढ़िए – Turkey Earthquake: तुर्की प्रलय को देख भावुक हुए PM मोदी, विनाशकारी भुज भूकंप का किया जिक्र
अमेरिका के डिफेंस एक्सपर्ट एचआई सटन के हवाले से कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिसंबर-2021 से जनवरी 2022 के बीच चीन के जासूसी गुब्बारे ने भारत के सैन्य बेस की जासूसी की थी। इस दौरान चीन के जासूसी गुब्बारे ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के ऊपर से उड़ान भरी थी।
बता दें कि कैप्सूल के आकार के यह बैलून कई वर्ग फीट बड़े होते हैं। यह जमीन से काफी ऊंचाई पर उड़ने की क्षमता रखते हैं, इस तरह के बैलून ज्यादातर इनका इस्तेमाल मौसम से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए किया जाता रहा है। खासकर किसी एक तय क्षेत्र के मौसम को जानने के लिए। हालांकि, चीन जिस बैलून को उड़ा रहा था उसे जासूसी से जुड़ा बताया जा रहा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
1 hr agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
1 hr ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
5 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
5 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
5 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
6 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines