नई दिल्ली: देश के पहलवान जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ियों ने सरकार के सामने WFI अध्यक्ष को हटाने और कुश्ती संघ को भंग कराने की मांग रखी है। इस बीच खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की पहला बयान आया है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। भारत सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डब्ल्यूएफआई को नोटिस भेजकर 72 घंटे में जवाब मांगा है। मैं दिल्ली पहुंचने के बाद पहलवानों से मिलने की कोशिश करूंगा। हम उनसे बात करेंगे और उनकी बात सुनेंगे।
अनुराग ठाकुर ने कहा, खेल मंत्रालय ने आरोपों पर संज्ञान लेते हुए डब्ल्यूएफआई को नोटिस भेजकर 72 घंटे में जवाब मांगा है। आगामी शिविर भी तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। मैं दिल्ली जा रहा हूं और पहलवानों से मिलूंगा।
सड़क पर पहलवानों का दंगल
देश के शीर्ष पहलवानों का सड़क पर दंगल चल रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के बड़े पहलवानों का धरना जारी है। पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगा है। इस बीच खेल मंत्रालय के न्योते पर प्रदर्शनकारी पहलवानों का प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए शास्त्री भवन पहुंच गया है।
बृजभूषण पर यौन शोषण के गंभीर आरोप
बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट जैसे बड़े पहलवान बृजभूषण शरण सिंह को हटाने की मांग कर रहे हैं। विनेश फोगाट ने तो बृजभूषण पर यौन शोषण के गंभीर आरोप तक लगाए हैं। जबकि फेडरेशन के चीफ ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि एक भी आरोप सही निकले तो फांसी चढ़ा देना। प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी ओलिंपिक मेडल नहीं जीत सकते। उनमें गुस्सा है, प्रदर्शन इसीलिए कर रहे हैं।
सरकार ने दिया संतोषजनक जवाब
पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि आज प्रदर्शन का दूसरा दिन है। हमें सरकार की तरफ से कोई भी संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि हमें जान का भी खतरा है, हमने पुलिस का प्रोटेक्शन भी नहीं ली है। जब शोषण होता है तो एक कमरे में होता है, वहां कैमरे नहीं लगाए जाते हैं। वे लड़कियां भी हमारे साथ हैं जो इसे साबित कर सकती हैं।
विनेश फोगाट ने कहा कि हमारे पास सारे सबूत हैं। हमें सामने आने के लिए मजबूर न किया जाए। अगर कार्यवाई नहीं हुई तो एफआईआर दर्ज कराएंगे। अगर हम जैसे पहलवानों के साथ ऐसा हो रहा है तो बाकी लड़कियां कितनी सुरक्षित हैं। हिंदुस्तान में एक भी लड़की पैदा नहीं होनी चाहिए, अगर हम भी सुरक्षित नही तो।
(Xanax)
संबंधित खबरें
आजम खां को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
3 mins agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
10 mins agoकितनी तैयार है भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते ट्रैक?
32 mins agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
55 mins agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
2 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
3 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
6 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines