Emergency Landing of Flight: मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट का इंजन अचानक फेल हो गया और फ्लाइट आसमान में ही डगमगाने लगी. इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. हालात बिगड़ते देख पायलट ने ATC से संपर्क करके कोलकाता एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई. फ्लाइट में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं, जिन्हें इमरजेंसी गेट से रेस्क्यू किया गया. वहीं विमान को जांच के लिए ले जाया गया है. एयरलाइंस ने इंजीनियर्स से इंजन फेल होने की जांच रिपोर्ट तलब की है.
यह भी पढ़ें: चीन के लिए कोलकाता के बाद अब दिल्ली से सीधी फ्लाइट, जानिए समय और टिकट की कीमत
रविवार रात फ्लाइट ने भरी थी उड़ान
मिली जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट की फ्लाइट SG670 ने रविवार रात को मुंबई से कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी. कोलकाता पहुंचने से ठीक पहले विमान का इंजन फेल हो गया. फ्लाइट डगमगाने लगी तो पायलट ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट कोलकाता के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को संपर्क करके बताया कि विमान का इंजन फेल हो गया है. ATC ने पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन दी. साथ ही इमरजेंसी की घोषणा कर दी, जिसके चलते रनवे पर फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और रेस्क्यू टीमें तैनात हो गईं.
यह भी पढ़ें: मेलबर्न और भारत के बीच फिर शुरू होगी सीधी उड़ान, ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी ने की घोषणा
इंजीनियर्स ने चेक किया फेल इंजन
बताया जा रहा है कि जब विमान ने रात करीब 11 बजकर 38 मिनट पर एक इंजन के साथ एयरपोर्ट पर लैंडिंग की, उस समय विमान काफी नीचे था और इंजन से आवाज आ रही थी. घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही स्पाइसजेट के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और इंजीनियर्स को बुलाकर इंजन की जांच कराई. स्पाइसजेट की ओर से कहा गया कि फ्लाइट SG670 के प्लेन में टेक्निकल फॉल्ट आने से इंजन फेल हुआ. फ्लाइट की सेफ लैंडिंग हुई है और सभी यात्री सुरक्षित हैं. कोलकाता एयरपोर्ट के स्टाफ ने पूरा सहयोग किया और सभी प्रोटोकॉल फॉलो किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: अब फ्लाइट में चार्ज नहीं कर पाएंगे डिवाइस, इस एयरलाइन ने लगाई रोक
23 को भी वापस आई थी फ्लाइट
टेक्निशियन विमान की जांच कर रहे हैं और इंजन फेल होने के कारण पता लगते ही मीडिया को भी बताए जाएंगे. गत 23 अक्टूबर को भी स्पाइसजेट एयरलाइंस की दिल्ली से पटना के लिए उड़ी फ्लाइट टेक्निकल फॉल्ट के कारण बीच रास्ते से वापस आ गई थी. फ्लाइट SG-497 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया था. प्लेन के कंट्रोल पैनल पर तकनीकी खराबी आई थी. बोइंग 737-8A विमान में केबिन क्रू को मिलाकर करीब 160 यात्री सवार थे, जो सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी फ्लाइट से पटना के लिए रवाना किया गया था.
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
9 mins agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
1 hr agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 hr agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
1 hr agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
2 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
3 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
3 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
4 hrs agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines