Spice Jet Crew Member Case: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की क्रू मेंबर और सीआईएसएफ के SI के बीच हुए विवाद में अब एक नया अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार अब थप्पड़ मारने वाली स्पाइस जेट की क्रू मेंबर भी केस दर्ज करवाने की तैयारी कर रही है। मामले में एयरलाइन कंपनी ने भी सफाई दी है। पुलिस ने फिलहाल लड़की को अरेस्ट किया है।
घटना गुरुवार सुबह करीब 4 बजे की है। सीआईएसएफ के एसआई गिर्राज प्रसाद ने एयरपोर्ट पर चैकिंग प्वाइंट टीम के साथ तैनात थे। इस दौरान स्पाइस जेट क्रू मेंबर अनुराधा वहां से जा रही थी। ऐसे में गिर्राज प्रसाद ने उनको रोक लिया। चेकिंग प्वाइंट पर कोई महिलाकर्मी नहीं थी। एसआई ने कहा कि वे महिला स्टाफ को बुला रहे थे तभी अनुराधा वहां पर बहस करने लगी और बेवजह विवाद करने लगी। इस पर जब वे उसे शांत करने की कोशिश कर रहे थे तभी उसने थप्पड़ मार दिया। तब तक सीआईएसएफ का महिला स्टाफ भी वहां आ गया।
ये भी पढ़ेंः SpiceJet की महिला कर्मी ने CISF के अधिकारी को मारा थप्पड़, एयरलाइन ने लगाया बड़ा आरोप, देखें Video
क्रू मेंबर ने बताया क्यों मारा थप्पड़
सीआईएसएफ के एसआई ने घटना को लेकर एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने अनुराधा को पकड़ लिया। वहीं स्पाइस जेट ने अपनी ओर दिए बयान में कहा कि क्रू मेंबर के स्पेशल पास था। ऐसे में रोकने का सवाल ही खड़ा नहीं होता। वहीं क्रू मेंबर ने थाने में कहा कि एसआई ने पूछताछ के दौरान गंदी बातें की। उसने एक रात की रेट पूछी और रात में आने को कहा। इसलिए उसे गुस्सा आ गया और वह भड़क गई। बता दें कि घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पूरे मामले में जयपुर एयरपोर्ट के थानाधिकारी ने क्रू मेंबर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः मसाज के बहाने अय्याशी, 8 लड़कियों के साथ रूम में थे 3 लड़के; दरवाजा खोलते ही बंद करनी पड़ी पुलिस को आंखें
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
9 mins agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
20 mins agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
38 mins ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
3 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
3 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
4 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
5 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
6 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
8 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines