हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भीख मांगने वाली के घर मिली नोटों से भरी 30 से ज्यादा बोरियां, गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन, जानें क्या है मामला?

कर्नाटक में एक महिला ने पूरी उम्र भीख मांगकर गुज़ार दी और अब उसकी मौत के बाद घर से मिली नोटों की बोरियों ने सभी को चौंका दिया है.

विज्ञापन
कर्नाटक में एक भिखारी के घर में मिले लाखों रुपये (Photo: X)

कर्नाटक से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने पूरी उम्र भीख मांगकर गुज़ार दी और अब उसकी मौत के बाद घर से मिली नोटों की बोरियों ने सभी को चौंका दिया है. प्लास्टिक की बोरियों में 10, 20, 50 रुपये के हज़ारों नोट बरामद हुए. सभी को लगता रहा है कि वो महिला एक गरीब भिखारी है, लेकिन असल में वो निकली लखपति. उनके घर से इतना कैश मिला कि गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: IAS ज्ञानेंद्र गंगवार कर्नाटक से लापता, भर्ती विवाद के बीच बेंगलुरु एयरपोर्ट पर दिखे थे आखिरी बार

क्या है मामला?

दरअसल, कर्नाटक के मांड्या जिले के गुथालू इलाके में रहने वाली हूर उन्निसा नाम की एक बुजुर्ग महिला अपनी बहन के साथ रहती थी और भीख मांगकर अपना जीवनयापन कर रही थी. दोनों बहनों ने शादी नहीं की थी. करीब 2 साल पहले हूर की बहन की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वो अकेली पड़ गई थी. लंबे वक्त से बीमार चल रहीं हूर उन्निसा की रविवार को मौत हो गई, जिसके बाद वहां रहने वाले लोगों ने उनकी घर की तलाशी ली. उन्निसा के घर से 30 से ज्यादा कैश से भरी हुई बोरियां मिलीं, जिनके अंदर लाखों रुपये थे.

विज्ञापन

किसे सौंपे जाएंगे पैसे?

उन्निसा की मौत के बाद से अब तक बोरियों से मिले कैश में से 8-9 लाख रुपये गिने जा चुके हैं, जबकि 20 बोरियों की गिनती अभी भी बाकी है. उन्निसा के घर में मिले पैसों को फिलहाल गुथालू इलाके की एक मस्जिद ने अपनी कस्टडी में ले लिया है. उन्निसा के रिश्तेदारों को पैसों के बारे में जानकारी दी जा चुकी है. बाकी 20 बोरियों की गिनती उनके रिश्तेदारों के सामने की जाएगी. इसके बाद इस बात का फैसला लिया जाएगा कि उन्निसा के जीवनभर की कमाई किसे सौंपी जाए.

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में कार में मिले 9 करोड़ रुपये कैश, नोटों के बंडलों का नहीं कोई हिसाब, पुलिस ने दोनों सवार किए गिरफ्तार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola