संसद में 'लेट लतीफी' पड़ेगी भारी, देरी से आए तो सांसदों की लगेगी एब्सेंट, सैलरी भी कटेगी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा में देरी से पहुंचने वाले सांसदों पर नकेल कसने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. अब संसद के भीतर डिजिटल हाजिरी होगी और देरी से आने वालों को एक दिन की सैलरी भी नहीं मिलेगी.

lok sabha attendance

Credit: Social Media

विज्ञापन

अब लोकसभा में देरी से पहुंचना सांसदों को भारी पड़ने वाला है. संसद के बजट सत्र में सांसदों की हाजिरी को लेकर एक अनोखी पहल की जा रही है. अब सदन के अंदर ही सांसदों की डिजिटल हाजिरी होगी. नए नियमों के मुताबिक अगर कोई सांसद देरी से पहुंचता है और उसके आने से पहले ही किसी वजह से सदन स्थगित हो जाता है तो फिर उस दिन उसे गैर हाजिर माना जाएगा. उनकी एक दिन की तनख्वाह काट ली जाएगी.

ये भी पढ़ें: 36 ब्रेकआउट सत्र और 40 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें, चुनाव प्रबंधन पर तीन दिन तक होगा मंथन

विज्ञापन

रजिस्टर में नहीं डिजिटल होगी हाजिरी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अब सदन में भीरत पहुंचकर हाजिरी लगाने का प्रावधान लाया जा रहा है. अभी तक सदन के बाहर एक रजिस्टर में हाजिरी दर्ज होती थी. ओम बिरला ने कहा कि कई सांसद रजिस्टर में हाजिरी लगाकर चलते बनते थे या सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद वहां पहुंचते थे, उन्हें अब इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अब संसद डिजिटल तरीके से काम करेगी.

AI करेगा भाषणों का अनुवाद

ओम बिरला ने कहा कि संसद की कार्यवाही में AI के इस्तेमाल की टेस्टिंग जारी है, ये काम काफी बारीकी से किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अभी भाषण के ट्रांसलेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जा रहा है. बाद में उसकी सटीकता को चेक किया जाता है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उम्मीद जताई है कि मॉनसून सत्र तक ट्रांसलेशन को पूरी तरह AI बेस्ड कर दिया जाएगा. इससे अभी जिस अनुवाद को वेबसाइट पर अपलोड होने में करीब 4 घंटे लगते हैं, वो आधे घंटे में ही हो जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ