---विज्ञापन---

देश angle-right

वे हवस बुझाना चाहते थे, पति को बांध दिया था; गैंगरेप का शिकार हुई स्पेनिश महिला ने सुनाई दरिंदगी की कहानी

Spanish Woman Gangrape Inside Story: झारखंड में 7 लोगों की हैवानियत का शिकार हुई स्पेनिश टूरिस्ट ने पुलिस को रो-रोकर आपबीती सुनाई। महिला ने बताया कि कैसे उन व्यक्तियों ने उसके और उसके पति के साथ हैवानियत का खेल खेला? पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपी दबोच लिए हैं। वहीं महिला अभी सदमे में है और अपने देश वापस जाना चाहती है।

---विज्ञापन---

Spanish Woman Gangrape Inside Story: उनकी आंखों में हवस झलक रही थी, जिसे वे बुझाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने मेरे पति को बांध दिया। इसके बाद हंसते रहे और मेरे साथ दुष्कर्म करते रहे। पति ने उनके हाथ-पैर जोड़े, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने दोनों को खूब मारा-पीटा। भारत घूमने आई स्पेनिश महिला और उसके पति ने दरिंदगी की कहानी पुलिस को सुनाई तो वे फूट-फूट कर रोने लगे।

स्पेनिश महिला के साथ झारखंड में सामूहिक दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों में से 3 को दबोच लिया है। वारदात दुमका के हंसडीहा बाजार के पास सुनसान इलाके में अंजाम दी गई, जहां स्पेनिश कपल ने रात बिताने के लिए टेंट लगाया था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वे दरिंदों की हैवानियत का शिकार बन जाएंगे।

---विज्ञापन---

 

बांग्लादेश से झारखंड के रास्ते भारत में ली थी एंट्री

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक ट्रिप पर निकली थी। वह दोनों स्पेन से पहले पाकिस्तान आए। फिर बांग्लादेश घूमने गए। इसके बाद उन्होंने झारखंड के रास्ते भारत में एंट्री की। वे दुमका होते हुए भागलपुर जा रहे थे तो दुमका में रात बिताने के लिए रुके थे। वे अपने टेंट में सो रहे थे कि अचानक कुछ लोग टेंट में घुस आए।

---विज्ञापन---

क्योंकि स्पेनिश कपल ने भारत आने से पहले हिंदी सीख ली थी, इसलिए उन्हें समझ आ रहा था कि लोग गालियां दे रहे हैं। पीड़ितों ने उन्हें पैसे लेने और उन्हें छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन आरोपी नहीं माने। उनकी नियत खराब हो गई थी, इसलिए उन्होंने स्पेनिश महिला को दबोच लिया और अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद वे फरार हो गए।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

भाजपा सांसद ने झारखंड सरकार पर उठाए सवाल

मामले की पुष्टि करते हुए SP ने बताया कि स्पेनिश कपल की शिकायत लेकर केस दर्ज किया गया है। एक्शन लेते हुए 3 आरोपी भी दबोच लिए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार पर सवाल उठाते हुए मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन को प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर फोकस करना चाहिए।

राज्य में न महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही बाहर से आने वाले लोग। इससे प्रदेश के टूरिज्म पर काफी प्रभाव पड़ सकता है। स्पेनिश महिला अपने पति के साथ भारत घूमने आई थी, लेकिन यहां से कड़वा अनुभव लेकर जा रही है। इससे विदेशों में भारत की छवि खराब होगी। सोरेन सरकार को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 03, 2024 07:58 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola