'आज हाथ लग गया...', मौलाना साजिद को पीटने के बाद सपा कार्यकर्ता मोहित नागर का पहला बयान

सांसद डिंपल यादव पर विवादित बयान देने के वाले मौलाना साजिद रशीदी को पीटने के बाद सपा कार्यकर्ता मोहित नागर ने कहा कि आज हाथ लग गया अपने परिवार के लिए एक शब्द भी नहीं बर्दास्त होगा।

BeFunky-collage - 2025-07-29T184014.551

क्रेडिट- सोशल मीडिया

सांसद डिंपल यादव पर विवादित बयान देने के वाले मौलाना साजिद रशीदी को पीटने के बाद सपा कार्यकर्ता मोहित नागर ने पहला बयान दिया है। पीटने के बाद नागर ने सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो पोस्ट किया। इसमें नागर ने लिखा कि यह वही मौलाना राशिद है जो जिसमे महिला सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी की थी, जो आज हाथ लग गया अपने परिवार के लिए एक शब्द भी नहीं बर्दास्त होगा।

तैयारी के साथ गया था नागर

टीवी शो में जाने से पहले सपा कार्यकर्ता मोहित नागर ने वीडियो बनाकर पोस्ट किया था। वीडियो में मोहित कहता हुआ कि मौलाना राशिदी ने महिला सांसद पर जो विवादित बयान दिया। वह पूरे महिला समाज का अपमान है। ऐसे इंसान पर सरकार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए। जबकि मौलाना खुलेआम घूम रहा है।

क्या है पूरा मामला?

बीती 22 जुलाई को सपा मुखिया अखिलेश यादव सपा सांसदों के साथ संसद के पास स्थित एक मस्जिद गए थे। बाद में कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इसमें रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद डिंपल यादव, सांसद इकरा हसन समेत कई लोग मस्जिद में बैठे हुए दिख रहे हैं। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने इसे राजनीतिक बैठक बताकर काफी विरोध किया था। कहा था कि मस्जिद आस्था का केंद्र है, न कि किसी राजनीतिक गतिविधियों का। मामला तूल पकड़ गया। एक टीवी डिबेट में ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने सपा सांसद डिंपल यादव की फोटो दिखाकर विवादित बयान दिया था। डिंपल सांसद इकरा हसन के बगल में बैठीं दिख रहीं हैं। मौलाना ने आपत्ति जताई थी कि सांसद इकरा सिर ढककर बैठीं हैं और सांसद डिंपल यादव सिर खोलकर।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ