'प्रियंका डोंट कंट्रोल मी…', राज्यसभा में भड़कीं सपा सांसद जया बच्चन, देखें वीडियो

SP MP Jaya Bachchan Got Angry: राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी पर भड़क गईं। उन्होंने यह तक कह दिया कि प्रियंका, प्रियंका डोंट कंट्रोल मी…’

SP MP Jaya Bachchan Got Angry

राज्यसभा में भड़कीं सपा सांसद जया बच्चन (Viral Video)

SP MP Jaya Bachchan Got Angry: राज्यसभा में बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा की जा रही है। लेकिन संसद का माहौल उस वक्त गरमा गया, जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन बोलने के लिए खड़ी हुईं। उन्होंने संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर सवाल उठाया। लेकिन जैसे ही सांसद जया बच्चन ने ये मुद्दा उठाया, वैसे ही शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने उन्हें शांत करते हुए कुछ कहा। जिस पर जया बच्चन भड़क गईं और गुस्से में बोलीं, ‘प्रियंका, प्रियंका डोंट कंट्रोल मी…’ उनका ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर आपत्ति

दरअसल, राज्यसभा में सांसद जया बच्चन ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत उन पीड़ित परिवारों को श्रद्धांजलि देते हुए की, जिन्होंने इस पहलगाम हमले में अपनी जान गंवाई और ऑपरेशन सिंदूर के शहीद हुए। इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि आखिर कैसे आतंकी आए पहलगाम के अंदर और हमारे इतने लोगों को मार गए। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखने पर आपत्ति जताई। जया ने सभा में कहा कि जब महिलाओं का सिंदूर ही मिट गया तो फिर ऑपरेशन का नाम सिंदूर क्यों रखा गया? ये सिंदूर नाम किसने दिया?

शहजाद पूनावाला ने दिया जवाब

जया बच्चन के इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जवाब देते हुए कहा कि आतंकियों ने पहलगाम महिलाओं का सिंदूर मिटाया। उसे लेने के लिए ये ऑपरेशन चलाया गया, इसलिए इसका नाम ‘सिंदूर’ रखा गया है ताकि दुश्मनों को भारतीय महिलाओं के सिंदूर की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक पता चले। ऑपरेशन का नाम सिंदूर आतंक के खिलाफ भारत के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि कुछ नेता तो ‘महादेव’ जैसे नाम पर भी आपत्ति जता रहे हैं, लेकिन ऑपरेशन का ये नाम सिर्फ साहस और बलिदान का संदेश देने के लिए रखा गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ