South India Exit Poll Result 2024 Vote Share Update: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का मतदान समाप्त होने के बाद विभिन्न एजेंसियों द्वारा एग्जिट पोल के आंकड़े घोषित किए जा रहे हैं। आज तक एक्सिस माई इंडिया के अनुसार तमिलनाडु में एनडीए को 22 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 46 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। एक्सिस माई इंडिया के अनुसार तमिलनाडु में एनडीए को 2-4 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 33 से 37 सीटें मिलने का अनुमान है। एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के अनुसार दक्षिण की सबसे अधिक सीटों वाले तमिलनाडु में भाजपा का खाता खुल सकता है।
वहीं आधं्रप्रदेश में सीवोटर के सर्वे के अनुसार एनडीए को 21-25 सीटें मिल सकती हैं। सीवोटर के अनुसार इंडिया गठबंधन का प्रदेश में खाता भी नहीं खुलेगा। वहीं जगन मोहन रेड्डी की पार्टी को 4 सीटें मिल सकती हैं। कर्नाटक में एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के अनुसार भाजपा को 20-22 सीटें मिल सकती है। वहीं इंडिया गठबंधन को 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है। तेलंगाना में सीवोटर सर्वे के अनुसार एनडीए को 33 प्रतिशत वोट शेयर, और इंडिया गठबंधन को 39 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। सीवोटर के सर्वे के अनुसार तेलंगाना में एनडीए और इंडिया को 7-9 सीटें मिल सकती है।
केरल में INDIA को बढ़त
सीवोटर के सर्वे के अनुसार केरल में एनडीए को 1 से 3 सीटें, यूडीएफ को 17-19 सीटें, एलडीएफ को जीरो सीटें मिलने का अनुमान है। सीवोटर के सर्वे में लेफ्ट को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान जताया गया है। माई एक्सिस के अनुसार केरल में एनडीए को 27 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand Chunav Exit Poll 2024 live Updates: झारखंड में NDA को 10 और इंडी गठबंधन को 3 सीटें मिलने का अनुमान
ये भी पढ़ेंः Gujarat Lok Sabha Exit Poll 2024 Live Updates: टुडेज चाणक्या के आंकड़ों में BJP का तीसरी बार क्लीन स्वीप
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
53 mins ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
1 hr agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
2 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव के लिए पटना पहुंचे नितिन नवीन, NDA उम्मीदवारों से मीटिंग
6 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
7 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
15 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
15 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
17 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines