दक्षिण भारत की एक पार्टी के नेता पर उसकी ही पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति पार्टी के बड़े नेताओं को लड़कियां सप्लाई करता है। वह 20 साल की लड़कियों को नेताओं के साथ सोने के लिए मजबूर करता है। जब वह इसका विरोध करती है तो पति उस पर जुल्म करता है। पीड़िता ने मामले की शिकायत डीएमके प्रमुख और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से की है। महिला ने अपनी अपील में कहा है कि एक्शन नहीं होता है तो वह आत्महत्या कर लेगी।
शिकायत करने पर दी धमकी
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका पति देइवासेयाल है। वह खुद डीएमके की युवा शाखा का उप सचिव होने का दावा करता है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही परिवार के सदस्यों को आग लगाने की भी धमकी दी है। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस भी शिकायक के बाद कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि वह कई बार इस मामले में पुलिस से शिकायत कर चुकी है।
घर से बाहर निकलना किया बंद
पीड़िता का आरोप है कि वह कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने पिता के पास आ गई। यहां भी उसका पति पीछे पड़ा हुआ है। उसने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। इसी वजह से उसकी परीक्षा भी नहीं दे सकी। उसका पति घर पर आकर भी गाली-गलौज करता है। पीड़िता ने इस मामले में अब डीएमके प्रमुख और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से कार्रवाई की मांग की है।
विपक्षी पार्टी ने डीएमके पर लगाया आरोप
विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके ने डीएमके पर अपने कार्यकर्ता पर देवासेयाल को बचाने का आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि पुलिस ने शुरू में सत्तारूढ़ पार्टी से उसके संबंधों के कारण मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया था।
यौन उत्पीड़न का नहीं मिला सबूत
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जांच में अभी तक डीएमके नेता के खिलाफ यौन उत्पीड़न का कोई मामला सामने नहीं आया है। मामले की जांच की जा ही है। आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 hr agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
2 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
4 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
5 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
5 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
6 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
8 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines