Bengal Girl Molestation: बंगाल के एक स्कूल में छात्रा से रेप करने, उसे प्रताड़ित करने, फिर टॉयलेट में बंद करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल के एक शिक्षक ने वारदात को अंजाम दिया। उधर, छात्रा के दोस्तों को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने स्कूल के टॉयलेट में बंद छात्रा का रेस्क्यू किया।
घटना पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के स्कूल की है। आरोप है कि स्कूल परिसर के अंदर शिक्षक ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया। यह घटना 21 जुलाई की है। जानकारी के मुताबिक, धोलाघाट हाई मदरसा के आरोपी टीचर फैजुद्दीन मोल्ला ने पीड़िता का शौचालय तक पीछा किया और उसका यौन उत्पीड़न किया।
और पढ़िए – अब बंगाल में मणिपुर जैसी बर्बरता’: भीड़ ने बाल नोचे…चप्पलों से पीटा, फाड़ डाले कपड़े
स्कूल के बच्चों ने पीड़िता की मां को दी जानकारी
बताया जा रहा है कि जब छात्रा मदद के लिए चिल्लाई तो आरोपी ने उसे वॉशरूम में बंद कर दिया और उसे थप्पड़ भी मारा। आरोपी टीचर के वहां से चले जाने के बाद छात्रा के रोने की आवाज सुनकर स्कूल के अन्य बच्चों ने पीड़िता को बचाया और उसकी मां को घटना की सूचना दी।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि मामले की जानकारी के बाद हम स्कूल पहुंचे और रविवार को धोलाघाट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने सोमवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
21 mins agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
1 hr agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
2 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
2 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
3 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
3 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
4 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
5 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines