Terrorists surrounded in Sopore: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोलीबारी की यह घटना तब हुई है, जब सेना का जाॅइंट सर्च ऑपरेशन चल रहा था। जानकारी के अनुसार सोपोर के गुज्जरपेटी जालुरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेर लिया है। सोपोर में 22 आरआर, सीआरपीएफ की 179वीं बटालियन और पुलिस की टीम सर्च अभियान चला रही है।
गोलीबारी के बीच सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। अधिकारियों के अनुसार अभी इस अभियान में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। बता दें कि 7 जनवरी को 163 टेरिटोरियल आर्मी पर ग्रेनेड हमला करने के मामले में शामिल 3 आतंकियों को 12 जनवरी को अरेस्ट किया था।
ये भी पढ़ेंः 2220KM स्पीड, 177.6 फीट लंबाई…रूस का न्यूक्लियर बॉम्बर कितना पावरफुल? जिसे खरीदना चाहता है भारत
19 दिसंबर को मार गिराए थे 5 आतंकी
पुलिस ने पकड़े गए आंतकियों से एक हैंड ग्रेनेड, एके सीरीज राइफल, एक पिस्टल, 250 जिंदा एके राउंड, 21 जिंदा पिस्टल कारतूस बरामद किए थे। इससे पहले 21 दिसंबर की शाम को सोपोर के डांगीवाला में आंतकियों के दो सहयोगियों को अरेस्ट किया था। इन्हें सोपोर के रफियाबाद से यारबुग में से अरेस्ट किया गया था। इनके पास से सुरक्षाबलों ने एक पिस्टल, पांच 9 एमएम राउंड के कारतूस, दो ग्रेनेड और 10 हजार 600 रुपये कैश बरामद किया था।
बता दें कि 19 दिसंबर को कुलगाम में सेना और पुलिस ने जाॅइंट ऑपरेशन में 5 आतंकियों को ढेर कर दिया था। इसमें हिजबुल का कमांडर फारूक अहमद भट्ट भी शामिल था। इस मुठभेड़ में 2 जवानों को भी गोली लगी थी।
ये भी पढ़ेंःपीएम मोदी ने किया बेंगलुरु के स्टार्टअप का जिक्र, जानें ‘मन की बात’ की 10 बड़ी बातें
संबंधित खबरें
भारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
12 mins ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
1 hr agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
4 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
12 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
13 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
15 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
19 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines