जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 को घेरा

Sopore encounter updates: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेर लिया है। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। इससे पहले सेना ने 7 जनवरी को 3 आतंकियों को अरेस्ट किया था।

Terrorists surrounded in Sopore

Terrorists surrounded in Sopore

विज्ञापन

Terrorists surrounded in Sopore: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोलीबारी की यह घटना तब हुई है, जब सेना का जाॅइंट सर्च ऑपरेशन चल रहा था। जानकारी के अनुसार सोपोर के गुज्जरपेटी जालुरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेर लिया है। सोपोर में 22 आरआर, सीआरपीएफ की 179वीं बटालियन और पुलिस की टीम सर्च अभियान चला रही है।

गोलीबारी के बीच सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। अधिकारियों के अनुसार अभी इस अभियान में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। बता दें कि 7 जनवरी को 163 टेरिटोरियल आर्मी पर ग्रेनेड हमला करने के मामले में शामिल 3 आतंकियों को 12 जनवरी को अरेस्ट किया था।

विज्ञापन

19 दिसंबर को मार गिराए थे 5 आतंकी

पुलिस ने पकड़े गए आंतकियों से एक हैंड ग्रेनेड, एके सीरीज राइफल, एक पिस्टल, 250 जिंदा एके राउंड, 21 जिंदा पिस्टल कारतूस बरामद किए थे। इससे पहले 21 दिसंबर की शाम को सोपोर के डांगीवाला में आंतकियों के दो सहयोगियों को अरेस्ट किया था। इन्हें सोपोर के रफियाबाद से यारबुग में से अरेस्ट किया गया था। इनके पास से सुरक्षाबलों ने एक पिस्टल, पांच 9 एमएम राउंड के कारतूस, दो ग्रेनेड और 10 हजार 600 रुपये कैश बरामद किया था।

बता दें कि 19 दिसंबर को कुलगाम में सेना और पुलिस ने जाॅइंट ऑपरेशन में 5 आतंकियों को ढेर कर दिया था। इसमें हिजबुल का कमांडर फारूक अहमद भट्ट भी शामिल था। इस मुठभेड़ में 2 जवानों को भी गोली लगी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ