हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'देखते ही प्यार…', कैसे हुई थी राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया गांधी ने VIDEO में बताया

Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की किताब जल्द ही लॉन्च होने वाली है, इसमें उनकी जिंदगी के निजी पहलुओं की यादें और तस्वीरें शेयर की गई हैं, खास तौर से राजीव गांधी से कैम्ब्रिज में पहली मुलाकात के बारे में बात की गई है.

विज्ञापन
सोनिया गांधी और राजीव गांधी पहली बार कैम्ब्रिज में मिले थे (Photo-Instagram/soniagandhi)

Sonia Gandhi-Rajiv Gandhi First Meeting: सोनिया गांधी ने भारत पूर्व पीएम राजीव गांधी के साथ अपनी पहली मुलाकात के किस्से को याद किया है. उन्होंने बताया कि कैसे इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में एक छोटे से ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई एक मुलाकात, जिंदगी भर के रिश्ते में बदल गई. कांग्रेस नेता की ये निजी यादें उनकी आने वाली किताब, ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में शामिल हैं, जो 10 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है.

जब राजीव बने सोनिया की दुनिया

किताब के प्रीव्यू में सोनिया अपनी पहली मुलाकात उस समय महसूस हुए अट्रैक्शन और उस दोस्ती के बारे में बताती हैं जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैंने और राजीव ने प्यार, हंसी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई थी. 10 नवंबर को मैं उस दुनिया को आपके साथ शेयर करूंगी.’

‘वर्सिटी रेस्टोरेंट’ में एक इत्तेफाक भरी मुलाकात

सोनिया बताती हैं कि उनकी और राजीव की मुलाकात कैम्ब्रिज के ‘वर्सिटी रेस्टोरेंट’ में हुई थी, जो वहां पढ़ने वाले विदेशी छात्रों के बीच काफी पॉपुलर था. उस वक्त वो दोनों इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे और एक कॉमन दोस्त ने उन्हें आपस में मिलवाया था. सोनिया याद करती हैं कि इंग्लैंड में उन्हें अपनी पसंद का खाना, खासकर इटैलियन डिश की तलाश करने में काफी मुश्किल होती थी. वहां ऐसे रेस्टोरेंट बहुत कम थे जहां उनकी पसंद का खाना मिल सके, इसलिए ये रेस्टोरेंट अलग-अलग देशों से आए छात्रों के मिलने-जुलने की एक आम जगह बन गया था. वीडियो में वो कहती हैं, ‘इंग्लैंड में खाना बहुत खराब था. उन दिनों वहां इतने सारे रेस्टोरेंट नहीं हुआ करते थे.’

विज्ञापन

हालांकि ये मुलाकात खाने के अलावा एक और वजह से यादगार बन गई. सोनिया बताती हैं, ‘जब मैं उनसे पहली बार मिली, तो मुझे तुरंत ही महसूस हो गया कि वो ऐसे इंसान हैं जिनके साथ मैं रहना चाहूंगी. और बाद में मुझे पता चला कि उनके मन में भी बिल्कुल ऐसा ही था.’ सोनिया बताती हैं कि राजीव के अच्छे लुक्स के साथ-साथ उनके सौम्य स्वभाव ने उन पर गहरी छाप छोड़ी.

दोस्ती से शादी तक का सफर

उनका रिश्ता पहले दोस्ती और साथ बिताए गए तजुर्बों के जरिए आगे बढ़ा. सोनिया बताती हैं कि वो अक्सर पार्टियों में साथ जाते थे, नई जगहों पर घूमते थे और छात्रों के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते थे, जिसमें वैलेंटाइन डे की एक पार्टी भी शामिल थी. इस प्रीव्यू के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें भी हैं, जो उनके शुरुआती दिनों की झलक दिखाती हैं, उस वक्त की, जब राजीव का राजनीतिक करियर शुरू नहीं हुआ था और वो नेशनल लेवल पर चर्चा में नहीं आए थे. इस कपल ने 1968 में शादी की, बाद में 1984 से 1989 तक राजीव भारत के प्रधानमंत्री रहे. मई 1991 में तमिलनाडु में एक चुनाव प्रचार के दौरान उनकी हत्या कर दी गई.

विज्ञापन

सोनिया गांधी की आत्मकथा नवंबर में रिलीज होगी

‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में सोनिया की जिंदगी, राजीव के साथ उनके रिश्ते और उनकी साझा यादों का निजी जानकारी मिलने की उम्मीद है. इटली में जन्मीं सोनिया बाद में कांग्रेस पार्टी की सबसे अहम नेताओं में से एक बनीं. हालाँकि उनका सार्वजनिक जीवन खास तौर से राजनीति से जुड़ा रहा है, लेकिन उनकी आत्मकथा की झलक एक बहुत ही निजी पहलू पर फोकस की गई है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola