---विज्ञापन---

देश angle-right

विधानसभा चुनाव के बीच दिल्ली छोड़ जयपुर क्यों शिफ्ट हो गईं सोनिया गांधी? जयराम रमेश ने बताई वजह

Sonia Gandhi Reached Jaipur Due to Delhi Air Pollution: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अगले कुछ दिनों तक जयपुर में रहेंगी।

---विज्ञापन---

Sonia Gandhi Reached Jaipur Due to Delhi Air Pollution: दिल्ली में बढ़ते एयर पॉल्यूशन के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। दिवाली के दूसरे दिन भी दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार नहीं हुआ। राजधानी में मंगलवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स AQI 389 रहा। दिल्ली के प्रदूषण के बीच कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी जयपुर पहुंच गई हैं। वह अगले कुछ दिनों तक जयपुर में ही रहेंगी। ये उनका निजी दौरा होगा।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ”नई दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अगले कुछ दिनों तक जयपुर में हैं। यह उनका पूरी तरह से निजी दौरा है। जयराम रमेश ने आगे कहा- राहुल गांधी भी जयपुर में रहेंगे और 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ में और 16, 19, 21 और 22 नवंबर को राजस्थान में चुनाव प्रचार करेंगे।”

---विज्ञापन---

दिल्ली में विशेष अभियान की शुरुआत

इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को प्रदूषण के चलते पूरी दिल्ली में पानी के छिड़काव के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की। उन्होंने वाटर स्प्रिंकलिंग मशीनों को रवाना किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि पानी का छिड़काव करने के लिए 215 मोबाइल एंटी स्मॉग गन लगाए गए हैं। सभी 70 विधानसभा में 70 मोबाइल एंटी स्मॉग गन से छिड़काव करने का निर्णय लिया गया है।

---विज्ञापन---

हालांकि इससे पहले दिल्ली में प्रदूषण के चलते सरकार ने कई पाबंदियां लगाई थीं। कुछ दिनों पहले अचानक हुई बारिश ने भी थोड़ी राहत दी, लेकिन अब एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। इससे पहले पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा था कि अगली बैठक तक बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल गाड़ियों पर पाबंदी रहेगी। किसी भी तरीके के कंस्ट्रक्शन पर रोक भी लगाई गई है।

---विज्ञापन---

वायु प्रदूषण पर नीति आयोग के सदस्य वी.के. पॉल ने कहा, “यह बहुत बड़ा मामला है। हवा की गुणवत्ता स्वस्थ होनी चाहिए। यह व्यक्तियों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। सरकारों को काम करना चाहिए इस पर वे मिलकर काम कर रहे हैं, लेकिन हमें जागरूक रहना होगा। वायु प्रदूषण फेफड़ों की समस्याओं, कैंसर की समस्याओं का कारण बनता है।”

First published on: Nov 14, 2023 10:56 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola