'माफी मांगें सोनिया-राहुल, कांग्रेस मुख्‍यालय में बड़ा पाप हुआ', चित्तौड़गढ़ रैली में बोले अमित शाह, जानें क्या है मामला?

गृह मंत्री अमित शाह ने आज एक रैली में कांग्रेस पर तंज कसा. वंदे मातरम विवाद को लेकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी को माफी मांगने को कहा. भाजपा ने कांग्रेस पर वंदे मातरम का अपमान करने का आरोप लगाया है.

CONGRESS-BJP

भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक रैली को संबोधित किया. इसमें उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि सोनिया गांधी ने वंदे मातरम के गायन को बीच में रुकवाकर बड़ा पाप किया है. कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए. कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ है. इसके लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए. वंदे मातरम को पूरा न गाने के लिए कांग्रेसियों को देश से माफी मांगनी चाहिए. अगर देश की 140 करोड़ जनता उन्हें माफ कर दे तो यह उनके ऊपर मेहरबानी ही होगी.

विज्ञापन

कांग्रेस पर वंदे मातरम को भूलने का आरोप लगाया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहां कि कांग्रेस वंदे मातरम को भूल गई है. जबकि यह बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की वो अमर कृति है. उनके लिखे गीत को वे 2 शब्द जिसे बोलते ही दिल-दिमाग देशभक्ति की भावना से भर जाता है. जिसका नारा लगाते हुए हजारों-लाखों लोग स्वतंत्रता संग्राम में हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे. कांग्रेस ने वोट बैंक के लालच में वंदे मातरम के भुलाया है. आज वंदे मातरम 150 साल का हो गया है और लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रगान से पहले राष्ट्रगीत गाकर वंदे मातरम को नया जीवन देने का काम किया है.

विज्ञापन

अमित शाह ने सोनिया गांधी पर निकाली भड़ास

अमित शाह ने कहा कांग्रेसियों की निर्लज्जता देखिए, कांग्रेस के मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वंदे मातरम का गायन चल रहा था, लेकिन सोनिया गांधी ने गायन बीच में रुकवा दिया. हम सब और पूरी दुनिया लाइव टीवी पर यह देखकर चौंक गए. 80 साल बाद बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का अमर गान फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है, लेकिन सोनिया गांधी को यह रास नहीं आता. सोनिया गांधी को देश की 140 करोड़ जनता देख रही है. उनके द्वारा किए गए इस पाप को देश की जनता किसी कीमत पर माफ नहीं करने वाली है.

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिम का अनावरण

अमित शाह ने कहां कि कोई सपने में भी वंदे मातरम का गान अधूरा छोड़ने का सोच नहीं सकता. कांग्रेस के लोगों में थोड़ी भी शर्म बची है तो दोनों हाथ जोड़कर बंकिम बाबू और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी 21 फीट की प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी नजर आए. वहीं15 जिलों में 5755 करोड़ के 944 कामों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ