इलाज के लिए विदेश यात्रा पर जाएंगी सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका भी रहेंगे साथ

Sonia Gandhi, Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi

Sonia Gandhi, Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi

विज्ञापन

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए विदेश यात्रा करेंगी और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ जाएंगे। पार्टी ने मंगलवार इस संबंध में जानकारी सार्वजनिक की है। हालांकि अभी तक यात्रा की तारीख और स्थानों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

अभी पढ़ें Big Breaking: भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Advertisment

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस संबंध में एक बयान जारी कर कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए विदेश यात्रा करेंगी। वह नई दिल्ली लौटने से पहले अपनी बीमार मां से भी मिलेंगी।” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस अध्यक्ष के साथ यात्रा करेंगे।

विज्ञापन

इस यात्रा की जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब कांग्रेस 7 सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने की तैयारियों में जुटी है। यह यात्रा पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से पहले आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस बीच राहुल गांधी 4 सितंबर, 2022 को नई दिल्ली में कांग्रेस की ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ