News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Sonia Gandhi Slams Centre : संसद के 141 विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। वह संसद भवन में संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित कर रही थीं।
सोनिया गांधी ने कहा कि इससे पहले कभी भी इतनी संख्या में संसद के विपक्षी सदस्यों को निलंबित नहीं किया गया था और वह भी तब जब सदस्य एक बिल्कुल तार्किक और वैध मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो हुआ वह अक्षम्य है और इसे कतई सही नहीं ठहराया जा सकता।
दरअसल, पिछले सप्ताह के दौरान राज्यसभा और लोकसभा से कुल 141 विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया था। ये सदस्य 13 दिसंबर को हुई संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग कर रहे थे और तख्तियां दिखाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
"This government has conducted a systematic assault on democracy." pic.twitter.com/iV1r4nr56s
— Congress (@INCIndia) December 20, 2023
कांग्रेस के संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया और घटना के चार दिन बाद इस पर विचार रखने के लिए तंज कसा। उन्होंने कहा कि ऐसा करके प्रधानमंत्री ने साफ संकेत किया है कि वह सदन की गरिमा और देश की जनता की उपेक्षा करते हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को संसद में हुई घटना को लेकर बात की थी। उन्होने कहा था कि इस घटना की गंभीरता को अन्यथा नहीं लिया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर किसी तरह का झगड़ा न करने की बात कहते हुए मामले की विस्तृत जांच की बात कही थी।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री संसद की कार्यवाही में बाधा पहुंचाने और इसे लेकर विरोध प्रदर्शन करने को लेकर विपक्षी दलों की आलोचना भी की थी। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग अच्छा काम करना ही नहीं चाहते हैं। उन्होंने विपक्षी सदस्यों पर इस मामले का राजनीतिककरण करने का आरोप भी लगाया था।
ये भी पढ़ें: जयराम रमेश ने संसद सुरक्षा चूक की जांच पर खड़े किये सवाल
ये भी पढ़ें: संवैधानिक पद के साथ ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी
ये भी पढ़ें: ‘पीएम मोदी ने भी की थी लोकसभा में मिमिक्री, ये एक Art है’
ये भी पढ़ें: नवाज शरीफ ने बताया कौन है पाकिस्तान के बर्बादी की वजह
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।