कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के मुताबिक, उनकी तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है. सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ और पुराने ब्रोंकियल अस्थमा की दिक्कत की वजह से अस्पताल लाया गया. बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती होने के समय उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं. परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी की हालत फिलहाल स्थिर है और उनकी जांच जारी है.
घबराने की कोई बात नहीं- सूत्र
सूत्रों के मुताबिक, ये भर्ती एहतियातन भी हो सकती है, क्योंकि उन्हें पहले भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है. इससे पहले भी उन्हें सांस लेने में दिक्कत और बाकी स्वास्थ्य कारणों के चलते दिल्ली के अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था. जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं और समय-समय पर उनका इलाज चलता रहता है. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति फिलहाल कंट्रोल में है और घबराने की कोई बात नहीं है. कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि जैसे ही उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक हो जाएगी, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.
पहले भी हुई थी तबीयत खराब
राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को इस साल जनवरी में सांस लेने में तकलीफ की वजह से इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस समय डॉक्टरों ने बताया था कि दिल्ली की सर्दी और वायु प्रदूषण के मिले-जुले असर की वजह से उनका ब्रोंकियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था. 19 जून को भी सोनिया गांधी को पेट में कुछ गंभीर समस्या आई थी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर कुछ दिनों में छुट्टी दे दी गई थी. उनको 15 जून को पेट में इंफेक्शन से जुड़ी शिकायतों के बाद भर्ती किया गया था. करीब चार दिन तक उनकी हालत पर लगातार नजर रखी गई. सोनिया गांधी को साल 2011 में अमेरिका में कैंसर का इलाज भी करवाना पड़ा था, जिसके बाद से वो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही हैं. हालांकि, 2012 में इलाज करवाने के बाद उनकी तबीयत सही हो गई थी.
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
3 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
4 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
6 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
7 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
8 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
9 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines