हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'Poor Lady आखिर तक थक गईं'; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर बवाल

Sonia Gandhi Statement: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुमू को पुअर लेडी कहकर संबोधित किया। उनके इस बयान पर बवाल हो गया है। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के बजट सत्र भाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन पर टिप्पणी की।

विज्ञापन

Sonia Gandhi Called President Poor Lady:कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुमू के बारे में ऐसा बयान दे दिया कि बवाल हो गया। राष्ट्रपति मुर्मू ने आज बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। उनके संबोधन और इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट पेश होने के बाद सदन को कल 11 बजे तक के स्थगित कर दिया गया। सदन स्थगन के बाद जब सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी सदन से बाहर आए तो उन्होंने मीडियो बात की। इस दौरान सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि पुअर लेडी, स्पीच के आखिर तक थक गई थीं।

वहीं राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के भाषण को ऊबाऊ कहा। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने बजट सत्र में राष्ट्रपति के शुरुआती भाषण का विश्लेषण करते हुए कहा कि राष्ट्रपति जी अंत तक बहुत थक गई थीं…वे मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने सहमति में सिर हिलाते हुए कहा कि राष्ट्रपति एक ही बात को बार-बार दोहरा रही थेीं। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी राष्ट्रपति को सरकार का रबर स्टाम्प बताया। पप्पू यादव ने कहा कि राष्ट्रपति एक स्टाम्प की तरह हैं। उन्हें बस प्रेम पत्र पढ़ना है।

भाजपा की मांग- माफी मांगें सोनिया गांधी

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता सोनिया गांधी द्वारा भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए ”बेचारी” वाक्यांश के इस्तेमाल की कड़ी निंदा करता है। ऐसे शब्दों का जानबूझकर इस्तेमाल अभिजात्य विरोधी को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी की घटिया और आदिवासी विरोधी प्रकृति को देखते हुए मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस पार्टी माननीय राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगें।

विज्ञापन

 

गौरव भाटिया ने टिप्पणी पर किया पलटवार

भाजपा ने गांधी परिवार पर पलटवार करते हुए कहा कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर इस तरह की टिप्पणी भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि यह टिप्पणी कांग्रेस की घटिया राजनीति और चरित्र को उजागर करती है। उन्होंने ट्वीट किया कि नकली गांधी परिवार यह बर्दाश्त नहीं कर सकता कि गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति उच्च संवैधानिक पदों पर आसीन हो। यह अपमान हर भारतीय का अपमान है, हर आदिवासी का अपमान है, हर महिला का अपमान है। देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola