हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं जेल में रहने के लिए तैयार हूं', सोनम वांगचुक ने जेल से लिखा पत्र, लद्दाखवासियों से कहीं 5 बातें

लद्दाख हिंसा के बाद से गिरफ्तार किए सोनम वांगचुक का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने जेल से पत्र लिखा है। जेल से उन्होंने अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी। साथ ही लद्दाखवासियों से प्रदर्शन पर अपील की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
सोनम वांगचुक ने जोधपुर जेल से लिखा पत्र

लेह हिंसा के बाद गिरफ्तार हुए सामाजिक कार्यकर्ता को जोधपुर जेल में रखा गया है। अभी तक उनकी पत्नी गीतांजलि सोनम से मिलने और रिहाई के लिए राष्ट्रपति तक से गुहार लगा चुकी हैं। लद्दाख में भी उनकी रिहाई के लिए स्थानीय नेता लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच सोनम वांगचुक के लद्दाखवासियों के लिए जेल से पत्र लिखा है। रविवार को सोनम के बड़े भाई त्सेतन दोरजे ले और अधिवक्ता मुस्तफा हाजी जोधपुर सेंट्रल जेल मिलने गए थे।
पत्र में सोनम वांगचुक ने कहा कि वह वह जेल में रहने के लिए तैयार हैं। इसके पीछे का तर्क दिया कि लद्दाख के 4 लोगों की हत्या की एक स्वतंत्र न्यायिक जांच होनी चाहिए। जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक वह जेल में रहने के लिए तैयार हैं।

स्वस्थ्य होने की दी जानकारी

सोनम वांगचुक ने पत्र में सबसे पहले अपने स्वास्थ्य का हाल बताया। लिखा कि वह शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ हैं। कहा कि सभी की चिंता और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं। इससे पहले अभी तक स्थानीय नेता और उनकी पति सोनम की सेहत को बेहद चिंचित थीं।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का मामला, पत्नी अंगमो ने कोर्ट से की यह मांग

विज्ञापन

आंदोलन पर क्या बोले?

सोनम ने आंदोल पर बात करते हुए कहा कि उन लोगों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, जिन्होंने अपनी जान गंवाई और जो लोग घायल हुए हैं और गिरफ्तार हुए हैं। कहा कि उनके लिए मेरी प्रार्थनाएं हैं। इसके बाद सोनम ने जांच की मांग करते हुए कहा कि हमारे चार लोगों की हत्या की एक स्वतंत्र न्यायिक जांच होनी चाहिए और जब तक ऐसा नहीं होता, मैं जेल में रहने के लिए तैयार हूं।

दोहराई अपनी मांग

पिछले कई सालों से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जिस मांग को कह रहे हैं। पत्र में भी उन्होंने उसका जिक्र किया। कहा कि वह छठी अनुसूची और राज्य का दर्जा पाने की हमारी वास्तविक संवैधानिक मांग में सर्वोच्च निकाय, केडीए और लद्दाख के लोगों के साथ दृढ़ता से खड़े हैं। लिखा कि सर्वोच्च निकाय लद्दाख के हित में जो भी कदम उठाएगा, वह तहे दिल से उनके साथ हैं।

विज्ञापन

लोगों से की अपील

लद्दाख में कई दिनों से बाजार बंद हैं। लोगों बेवजह घरों से नहीं निकल रहे हैं। इस बात करते हुए सोनम ले लिखा कि वह लोगों से अपील करता हैं कि वे शांति और एकता बनाए रखें तथा अहिंसा के सच्चे गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से अपना संघर्ष जारी रखें।

यह भी पढ़ें: लेह हिंसा के बाद सरकार का एक्शन, सोनम वांगचुक के NGO का FCRA रद्द

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola