भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने पति सोनम को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की है. उन्होंने याचिका पर जल्द से जल्द सुनवाई की मांग भी की है. गीतांजलि कहती हैं कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उनके पति सोनम वांगचुक को अस्पताल में इलाज के नाम पर अवैध तरीके से हिरासत में रखा है.
अस्पताल पर मेडिकल रिपोर्ट नहीं देने का आरोप
गीतांजलि ने याचिका में कहा कि सोनम को उनके परिवार, वकीलों और उनके निजी डॉक्टरों से अलग रखा गया है. उनकी मेडिकल रिपोर्ट भी अस्पताल प्रशान नहीं दे रहा है. अस्पताल में उन्हें फोन तक इस्तेमाल नहीं करने दिया जा रहा. इसलिए अदालत से मांग है कि सोनम वांगचुक की हिरासत को असंवैधानिक और अनुच्छेद 19-21 का उल्लंघन करार दिया जाए. साथ ही सोनम सरकार अस्पताल से रिहा करने या परिवार की मर्जी वाले प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया जाए.
पोटैशियम लेवल को लेकर झूठ बोलने का आरोप
गीतांजलि ने कहा कि उनके पति सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर पर अपने अनिश्चितकालीन अनशन से दिल्ली पुलिस जबरन उठाकर ले गई थी. उन्हें दिल्ली के सरकारी सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के नाम पर उनके सिर्फ टेस्ट किए गए. बताया गया कि सोनम के शरीर में पोटैशियम का स्तर घटकर 2.9 रह गया है, जो जानलेवा है, लेकिन पब्लिक हेल्थ बुलेटिन में आंकड़ा बताने की बजाय सिर्फ पोटैशियम का स्तर घटने की बात कही गई, इसलिए अस्पताल पर भरोसा नहीं है.
सोनम वांगचुक को डिस्चार्ज नहीं करने का आरोप
गीतांजलि ने दावा किया है कि कई घंटे अपील करने के बाद उन्होंने सोनम का ब्लड टेस्ट बाहर कराने को कहा गया, जिसकी रिपोर्ट में पोटैशियम का लेवल 3.5 आया, जो सामान्य है. बार-बार कहने के बावजूद अस्पताल की ओर से सोनम को डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा है. अस्पताल में सोनम को जहां रखा गया है, वहां करीब 30 पुलिसकर्मी और पूरे अस्पताल में 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. यह अवैध हिरासत है, ट्रीटमेंट नहीं. अगर सोनम को कुछ हुआ तो अस्पताल जिम्मेदार होगा.
सफदरजंग अस्पताल से जारी हुआ हेल्थ अपडेट
सोनम वांगचुक का इलाज वर्तमान में VMMC एवं सफदरजंग अस्पताल में जारी है. फिलहाल उनके वाइटल पैरामीटर स्थिर हैं. हालांकि उनके ब्लड पैरामीटर में मामूली बदलाव हैं. लंबे समय तक भूख हड़ताल के कारण शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों को देखते हुए उन्हें मल्टीडिसिप्लिनरी टीम की निगरानी में रखा गया है. क्योंकि उन्हें 24 घंटे क्लिनिकल मॉनिटरिंग की आवश्यकता है. उन्हें सभी जरूरी मेडिकल ट्रीटमेंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा उनकेक्लिनिकल स्टेटस पर लगातार नजर रखी जा रही है.
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
5 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
8 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
10 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
10 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines