लद्दाख के फेमस शिक्षा सुधारक और इनोवेटर सोनम वांगचुक ने NEET और CBSE परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए 6 जून को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने की घोषणा कर दी है. अमेरिका में रह रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक ने पहले ही अभिजीत दिपके ने पहले ही भारत आने की घोषणा कर दी है. ऐसी आशंका जताई जा रही है 5 जून तक सरकार दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को लेकर कोई ठोस कार्रवाई कर सकती है. अगर ऐसा नहीं होता तो सोनम भी CJP सदस्यों के साथ सड़क पर उतरेंगे.
सोनम वांगचुक ने कहा- अब नहीं तो कब?
सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, ‘IF NOT US WHO? IF NOT NOW WHEN! मैं 6 जून को दिल्ली में CJP सदस्यों के साथ जुड़ रहा हूं, अगर 5 जून तक कुछ नहीं बदला. किसी भी सम्मानजनक मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए जब चीजें इतनी गड़बड़ हो जाएं… लाखों युवा जीवन और देश के भविष्य पर इसका असर पड़ रहा है.’
यह भी पढ़ें: CBSE मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, हटाए गए चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता
6 जून को दिल्ली आ रहे दिपके
गौरतलब है कि दिपके ने सोमवार को ‘Cockroach is Back’ अकाउंट के एक मैसेज को शेयर करते हुए लिखा था कि ‘कोई प्रमुख शख्सियत आज आंदोलन में शामिल होने जा रही है.’ सोशल मीडिया पर इस पोस्ट से काफी चर्चा शुरू हो गई थी. अभिजीत दिपके 6 जून को दिल्ली पहुंच रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में छात्रों और समर्थकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल हों.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
दिपके ने कहा, ‘समय आ गया है कि हम सभी भारतीय संविधान के रास्ते पर चलते हुए एकजुट हों और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करें. अगर हम साथ मिलकर आवाज उठाएंगे तो उन्हें सुनना ही पड़ेगा.’ दिपके ने आगे बताया कि 6 जून को सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद समर्थक उनके साथ संसद मार्ग थाने जाएंगे और जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगेगे. उन्होंने सभी युवाओं से एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनका साथ देने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: ‘तब तक नहीं मरूंगी, जब तक….’, धरने पर बैठीं ममता बनर्जी, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
8 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
11 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
12 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
13 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
13 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
14 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
14 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines