गाजीपुर की सीजेएम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी के लिए मेघालय पुलिस को 72 घंटे की रिमांड मंजूर की है। मेघालय पुलिस सोनम का मेडिकल कर चुकी है और अब उसे लेकर वह मेघालय के लिए निकलेगी।
ट्रांजिट रिमांड के लिए मजिस्ट्रेट कोर्ट में अभी सोनम मौजूद है। सोनम का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराया जा रहा है। मेघालय पुलिस सोनम को पटना ले जाएगी, जहां से उसे हवाई जहाज द्वारा मेघालय ले जाया जाएगा।
ट्रांजिट रिमांड के लिए पुलिस सोनम को लेकर मजिस्ट्रेट के घर गयी। भरी संख्या में सुरक्षा बालों की तैनात की गई है।
इंदौर के जिला कोर्ट में पुलिस हिरासत में तीनों युवकों को पेश किया गया। ट्रांसिट रिमांड के तहत 7 दिन तक पुलिस पूछताछ कर सकेगी। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर शिलांग पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी।
राज कुशवाहा विशाल चौहान और आकाश राजपूत को माननीय न्यायालय में पेश किया गया था। बीना से पकड़े चौथे आरोपी आनंद को भी पुलिस इंदौर लेकर आ रही है।
राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में पकड़े गए आरोपियों की मजिस्ट्रेट के घर में पेशी हुई है। मेघायल और मध्य प्रदेश पुलिस वहां मौजूद है। मेघायल पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले जाना चाहती है।
सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस उसका मेडिकल कराने के लिए अस्पताल लेकर गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस अब सड़क मार्ग से लेकर उसे पटना जाएगी और फिर शिलोंग ले जाया जायेगा।
मेघालय पुलिस सोनम को गिरफ्तार करने के लिए गाजीपुर पहुंच चुकी है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से सखी वन स्टॉप सेंटर पर ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।
सोनम रघुवंशी को मेघालय (शिलांग) ले जाने के लिए पुलिस गाजीपुर पहुंच चुकी है। जल्द ही मेघालय पुलिस सोनम को अपने साथ लेकर जाएगी।
Sonam Killed Raja Raghuvanshi LIVE Updates: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार तीनों आरोपी राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत का इंदौर में मेडिकल टेस्ट कराया गया, कुछ देर बाद कोर्ट में किया जाएगा पेश, जिसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय पुलिस लेकर जाएगी
Sonam Killed Raja Raghuvanshi LIVE Updates: सोनम रघुवंशी ने पति राजा रघुवंशी की 5 साल छोटे प्रेमी राज कुशवाहा के लिए हत्या की थी। बता दें दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी।
Sonam Killed Raja Raghuvanshi LIVE Updates: राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी मामले पर पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम कहते हैं कि एक बार जब टीम वहां पहुंच जाएगी, तो वे उसे गिरफ्तार कर लेंगे और ट्रांजिट रिमांड ले लेंगे। दो टीमों में से एक इंदौर के लिए रवाना और दूसरी गाजीपुर के लिए।
watch | Shillong: On the Raja Raghuvanshi and Sonam Raghuvanshi case, Vivek Syiem, Superintendent of Police, East Khasi Hills, says, “Once the team reaches there, they will arrest her and take transit remand… Yes, it appears so (Sonam had a boyfriend)… Two teams of Meghalaya… pic.twitter.com/tVRL3S8g1V
— ANI (@ANI) June 9, 2025
Sonam Killed Raja Raghuvanshi LIVE Updates: राजा रघुवंशी के मर्डर केस में हुई गिरफ्तारियों पर सरकार का बयान
Meghalaya Police is pleased to announce a significant breakthrough in the investigation into the recent case involving the disappearance of a honeymooning couple from Indore, Madhya Pradesh, who went missing in the East Khasi Hills district in May. Following sustained… pic.twitter.com/xvVmcAX7Xy
— ANI (@ANI) June 9, 2025
Sonam Police Statement: सोनम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज पुलिस स्टेशन में स्वेच्छा से आत्मसमर्पण कर दिया है और वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षित हिरासत में है।
In a further development, Sonam Raghuvanshi has voluntarily surrendered at the Nandganj Police Station in Ghazipur district, Uttar Pradesh, and is currently in the safe custody of the Uttar Pradesh Police. Necessary legal protocols are being followed for her transit and formal…
— ANI (@ANI) June 9, 2025
Sonam Killed Raja Raghuvanshi LIVE Updates: शिलांग पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
watch | Shillong: On the Raja Raghuvanshi and Sonam Raghuvanshi case, Vivek Syiem, Superintendent of Police, East Khasi Hills, says, "The first person arrested is 19 a 19-year-old Akash Rajput, from Lalitpur. The second accused is Vishal Singh Chauhan, age 22 years, from… pic.twitter.com/4KiWHTsYGP
— ANI (@ANI) June 9, 2025
Sonam Killed Raja Raghuvanshi LIVE Updates: इंदौर में सोनम मिस्ट्री केस में शिलांग पुलिस सोनम से कर रही है पूछताछ।
Sonam Killed Raja Raghuvanshi LIVE Updates: मध्यप्रदेश के बीना एसडीओपी नीतेश पटेल ने न्यूज 24 को बताया कि मामले के चौथे आरोपी आनंद को बीना से बसारी गांव से हिरासत में ले लिया गया है। बीना के पास मिर्जापुर आरोपी आनंद का पैतृक गांव है, फिलहाल इंदौर में रह रहा था। भागकर अपने घर में चाचा के यहां बसारी गांव में छिपा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Sonam Killed Raja Raghuvanshi LIVE Updates: इंदौर में मृतक राजा के परिजनों का सोनम पर फूटा गुस्सा, सोनम की तस्वीरें जलाई, पोस्टर फाड़कर लगाई आग, जिस घर में बहू बनकर किया था सोनम ने ग्रहप्रवेश उसी घर के दरवाजे पर जलाई सोनम की तस्वीरें।
इंदौर में मृतक राजा के परिजनों का सोनम पर फूटा गुस्सा, सोनम की तस्वीरों को जलाया, पोस्टर फाड़कर लगाई आग। pic.twitter.com/o3w3FWfW7a
— Namrata Mohanty (@namrata0105_m) June 9, 2025