राहुल प्रकाश, नई दिल्ली: अभिनेत्री और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट मौत मामले की जांच कर रही गोवा पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को पता चला है कि सोनाली के फार्म हाउस के पेपर सुधीर सांगवान ने अपने नाम पर तैयार करवा लिए थे। बताया जा रहा है कि ये छह एकड़ का फार्म हाउस है और एक एकड़ की क़ीमत करीब तीन करोड़ है।
अभी पढ़ें – स्पाइसजेट को इस साल पहली तिमाही में 789 करोड़ रुपये का घाटा
ये भी पता चला है कि सुधीर इस फार्म हाउस को 20 साल के लिए अपने नाम पर लीज पर करवाना चाहता था और इसका टोकन भी दे चुका था। गोवा पुलिस ने बुधवार को वह कमरा खोला, जहां सोनाली रहा करती थीं। उन्होंने सोनाली की बेटी यशोधरा से बात की और हकीकत जाननी चाही। इसके अलावा आज बयान दर्ज हुए।
सीबीआई को सौंपा जा सकता है केस
उल्लेखनीय है कि हाल ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा था कि सभी आवश्यक औपचारिकताओं के बाद यदि आवश्यक हुआ तो अभिनेत्री और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की मौत का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया जाएगा। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ एक विशेष बातचीत में सीएम सावंत ने कहा, “हरियाणा के सीएम खट्टर ने मुझसे बात की और मामले की गहन जांच का अनुरोध किया।
अभी पढ़ें – सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन, लंबे समय से थीं बीमार
वह चाहते हैं कि सीबीआई पीड़ित परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मिलने और उन्हीं के अनुरोध के बाद मामले को संभाले।” मामले में स्थानीय अंजुना पुलिस ने एक और ड्रग तस्कर रमा मांड्रेकर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी थी। इससे पहले शनिवार को, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोनाली फोगट के परिवार को उनकी मौत की सीबीआई जांच का आश्वासन दिया। फोगाट की बहन रूपेश ने चंडीगढ़ में सीएम खट्टर से मुलाकात के बाद यह जानकारी सार्वजनिक की।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
OBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
3 mins ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
11 mins agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
30 mins agoसरकार पर संकट! NC में कलह के बीच नाराज विधायकों से मिले उमर-फारूक अब्दुल्ला
32 mins agoSIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का एक और फैसला, स्टाफ के काम की होगी निगरानी
2 hrs agoनदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा, पुलिस ने बचाया
2 hrs agoधीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि केस दर्ज
3 hrs agoNDPS-UAPA जैसे कानून भी संविधान से ऊपर नहीं, शीघ्र सुनवाई पर SC की टिप्पणी
4 hrs ago7 हत्याओं से दहला बेंगलुरु, ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 ससुरालियों की ली जान
5 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines