नई दिल्ली: अभिनेत्री और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट मौत मामले में कई मोड़ सामने आ रहे हैं। हाल ही सामने आया था कि सोनाली फोगाट मौत मामले की जांच कर रही गोवा पुलिस को को पता चला है कि सोनाली के फार्म हाउस के पेपर सुधीर सांगवान ने अपने नाम पर तैयार करवा लिए थे। बताया जा रहा है कि ये छह एकड़ का फार्म हाउस है और एक एकड़ की क़ीमत करीब तीन करोड़ है।

विज्ञापन

सीवी आनंद का बड़ा बयान
अब गुरुवार को हैदराबाद सिटी पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा- जब भी हमने गोवा पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की, उन्होंने सहयोग नहीं किया और इसका परिणाम हमेशा नकारात्मक रहा। हमारी टीम गोवा गई और आरोपी को पकड़ लिया लेकिन एडविन नहीं मिला।

विज्ञापन

गोवा पुलिस की मंशा पर सवाल
दरअसल, हरियाणा की बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में ड्रग्स कनेक्शन सामने आया है। हैदराबाद पुलिस राज्य में ड्रग पैडलर्स पर नजर बनाए हुए है और कई मामलों की जांच कर रही है। कमिश्नर ने ड्रग पैडलर्स पर गोवा पुलिस की कार्रवाई की मंशा पर सवाल खड़ा किया है। हैदराबाद पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद के अनुसार, ”प्रितीश नारायण बोरकर उर्फ बाबू बॉस एडमिन है और वह सोनाली फोगाट केस में शामिल है। जब भी हम गोवा पुलिस से बातचीत करने की कोशिश करते हैं, उनका रिजल्ट निगेटिव होता है, उल्टा जिसको हमें पकड़ने जाना होता है, वो मिलता नहीं है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हैदराबाद पुलिस की एंटी नरकोटिक्स विंग ने ड्रग पैडलर्स समेत कुछ ग्राहकों की पहचान की है। जिनसे एलएसडी एमडीएमए जैसे ड्रग्स बरामद किए हैं। हैदराबाद पुलिस ने गोवा से 36 वर्षीय ड्रग पैडलर प्रितीश नारायण बोरकर उर्फ बाबू उर्फ खली को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया था। हैदराबाद पुलिस के मुताबिक, बाबू एक अंतरराज्यीय ड्रग पैडलर है और गोवा के छह प्रमुख ड्रग डीलरों के साथ कार्टेल चलाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ