हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sonali Phogat Death Case: सीबीआई और फोरेंसिक टीम गोवा के उस होटल में पहुंची, जहां ठहरी थीं सोनाली फोगाट

विज्ञापन
sonali phogat

नई दिल्ली: सीबीआई (CBI) ने बीजेपी नेता सोनाली फोगाट मौत (Sonali Phogat Case) मामले जांच तेज कर दी है। सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में CBI और फोरेंसिक टीम आज अंजुना के उस होटल में पहुंची जहां वह ठहरी हुई थी। सीबीआई ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है।

गौरतलब है कि इससे पहले गोवा पुलिस ने जांच में कई खुलासे किए थे। लेकिन परिवार पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं था और घटना के बाद से ही परिवार सीबीआई जांच की लगातार मांग कर रहा था। 23 अगस्त को गोवा के कर्लीज रेस्तरां में सोनाली फोगाट की मौत हो गई थी। इस मामले के अब तक 5 लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है।

अभी पढ़ें – हिजाब के लिए पढ़ाई लिखाई तो नहीं छोड़ सकते!

विज्ञापन

सीबीआई जांच की मांग को लेकर सोनाली पोगाट (Sonali Phogat Death Case) के परिवार वालों ने दो बार सीएम मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात की गई थी। आपको बता दें कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गृह मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी थी। उस चिट्ठी के जरिए मांग की गई थी कि सोनाली फोगाट के मामले में सीबीआई जांच हो।

आपको बता दें कि इस मामले में सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा फोगाट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी थी और रविवार को भी ये मांग की थी कि सोनाली फोगाट केस की जांच सीबीआई से करवाई जाए।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – पीएम मोदी को दिए गए 1,200 स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी आज से, जानें बोली लगाने का तरीका

गौरतलब है की बीजेपी नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की 23 अगस्त को गोवा में मौत हो गई थी। इसके बाद से ही सोनाली का परिवार लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा था। सोनाली फोगाट की बेटी ने भी हत्या की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। यही वजह है कि गृह मंत्रालय ने जांच को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

सोनाली फोगाट के पीए सुधीर और सुखविंदर मुख्य आरोपी हैं। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर हत्या का मामला, वहीं रूम बॉय दत्ता प्रसाद गाओंकर, कर्लीज क्लब का मालिक एडविन और रमा मांड्रेकर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola