Son Kills Mother: एक सनकी बेटे ने अपनी मां की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए मां के पैर काट दिए और चांदी की पायल चुरा ली, ताकि पुलिस को लगे कि चोरी के लिए उसकी मां की हत्या हुई है। पुलिस ने गुरुवार को मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना सिद्दीपेट जिले की है। आरोपी 21 साल के ईश्वर ने अपनी 45 साल की मां वेंकटम्मा की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि बांदा मायलारम में वेंकटम्मा अपने बेटे के साथ रहती थी। उसकी बेटी की पहले ही शादी हो चुकी है, जबकि बेटे ईश्वर का एक हाथ किसी हादसे में कट गया था।
मां पर शादी के लिए लड़की ढूंढने का डालता था दबाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ईश्वर बेरोजगार था, जबकि उसकी मां वेंकटम्मा प्लास्टिक के बर्तन बेचकर घर चलाती थी। कहा जा रहा है कि ईश्वर अपनी मां पर अपनी शादी के लिए लड़की ढूंढने का दबाव डालता था। चूंकि ईश्वर दिव्यांग था और बेरोजगार था, तो शादी के लिए उसे कोई लड़की नहीं मिल रही थी।
पुलिस के मुताबिक, ईश्वर इस बात से भी परेशान था कि उसकी मां उसे डांटती थी। ईश्वर के मन में वेंकटम्मा के प्रति द्वेष था। उसने गुरुवार रात अपनी मां से कहा कि तुम मेरे लिए लड़की नहीं ढूंढ पाई, तुम्हारा काम खत्म। फिर उसने अपने साथी रामू के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी। हत्या के सिलसिले में महिला के बेटे और एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है। मृतका की बेटी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पीड़ित के बेटे और एक अन्य रिश्तेदार ने अपराध कबूल कर लिया।
नींद में सो रही थी मां, दोस्त के साथ मिलकर गला काटा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ईश्वर ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब उसकी मां गहरी निंद में सो रही थी। वेंकटम्मा को पत्थर से गंभीर रूप से घायल करने के बाद, दोनों ने चाकू से उसका गला भी काट दिया। इसके बाद, आरोपियों ने उसके पैर काट दिए और लगभग 10 तोले वजन की उसकी चांदी की पायल चुरा ली, ताकि ऐसा लगे कि चोरी के लिए हत्या की गई है।
पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद, ईश्वर ने पड़ोस में शोर मचा दिया और दावा किया कि जब वह जंगली सूअर का शिकार करके घर लौटा तो उसकी मां की हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को ईश्वर के जवाब असंगत लगे। एसीपी ने कहा कि शिकार के लिए उसके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले चाकू घर पर नहीं थे। निरंतर पूछताछ के दौरान, उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली और हमने चोरी की गई चांदी की पायल और हत्या के हथियार पास में ही उसकी दादी के घर से बरामद कर लिए।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
3 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
5 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
5 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
7 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
8 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
9 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
9 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
9 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines