शादी के लिए सनकी बेटे ने की मां की हत्या, बोला- मेरे लिए दुल्हन नहीं ढूंढ पाई, तेरा काम खत्म

son kills mother in Telangana for not finding suitsble bride chops off her feet
विज्ञापन

Son Kills Mother: एक सनकी बेटे ने अपनी मां की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए मां के पैर काट दिए और चांदी की पायल चुरा ली, ताकि पुलिस को लगे कि चोरी के लिए उसकी मां की हत्या हुई है। पुलिस ने गुरुवार को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सिद्दीपेट जिले की है। आरोपी 21 साल के ईश्वर ने अपनी 45 साल की मां वेंकटम्मा की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि बांदा मायलारम में वेंकटम्मा अपने बेटे के साथ रहती थी। उसकी बेटी की पहले ही शादी हो चुकी है, जबकि बेटे ईश्वर का एक हाथ किसी हादसे में कट गया था।

विज्ञापन

मां पर शादी के लिए लड़की ढूंढने का डालता था दबाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ईश्वर बेरोजगार था, जबकि उसकी मां वेंकटम्मा प्लास्टिक के बर्तन बेचकर घर चलाती थी। कहा जा रहा है कि ईश्वर अपनी मां पर अपनी शादी के लिए लड़की ढूंढने का दबाव डालता था। चूंकि ईश्वर दिव्यांग था और बेरोजगार था, तो शादी के लिए उसे कोई लड़की नहीं मिल रही थी।

पुलिस के मुताबिक, ईश्वर इस बात से भी परेशान था कि उसकी मां उसे डांटती थी। ईश्वर के मन में वेंकटम्मा के प्रति द्वेष था। उसने गुरुवार रात अपनी मां से कहा कि तुम मेरे लिए लड़की नहीं ढूंढ पाई, तुम्हारा काम खत्म। फिर उसने अपने साथी रामू के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी। हत्या के सिलसिले में महिला के बेटे और एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है। मृतका की बेटी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पीड़ित के बेटे और एक अन्य रिश्तेदार ने अपराध कबूल कर लिया।

नींद में सो रही थी मां, दोस्त के साथ मिलकर गला काटा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ईश्वर ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब उसकी मां गहरी निंद में सो रही थी। वेंकटम्मा को पत्थर से गंभीर रूप से घायल करने के बाद, दोनों ने चाकू से उसका गला भी काट दिया। इसके बाद, आरोपियों ने उसके पैर काट दिए और लगभग 10 तोले वजन की उसकी चांदी की पायल चुरा ली, ताकि ऐसा लगे कि चोरी के लिए हत्या की गई है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद, ईश्वर ने पड़ोस में शोर मचा दिया और दावा किया कि जब वह जंगली सूअर का शिकार करके घर लौटा तो उसकी मां की हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को ईश्वर के जवाब असंगत लगे। एसीपी ने कहा कि शिकार के लिए उसके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले चाकू घर पर नहीं थे। निरंतर पूछताछ के दौरान, उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली और हमने चोरी की गई चांदी की पायल और हत्या के हथियार पास में ही उसकी दादी के घर से बरामद कर लिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ