हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'मोदीजी तीसरी बार पीएम बने तो सिर मुंडवा लूंगा...' Exit Poll सर्वे के बीच बोले AAP प्रत्याशी सोमनाथ भारती

Somnath Bharati Statement on PM Modi: एग्जिट पोल सर्वे के आंकड़ों के बीच आप नेता सोमनाथ भारती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर मोदीजी तीसरी बार पीएम बनते हैं तो वे अपना सिर मुंडवा लेंगे।

विज्ञापन
नई दिल्ली लोकसभा सीट से आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती

Somnath Bharati Statement on PM Modi Amidst Exit Poll survey: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण के मतदान के बाद आज देश की विभिन्न सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी कर दिए। सर्वे में कई जगह एनडीए को तो कई जगहों पर इंडिया गठबंधन को झटका लगा है। इस बीच नई दिल्ली लोकसभा सीट से आप के उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने दावा करते हुए कहा कि अगर मोदीजी तीसरी बार पीएम बनेंगे तो मैं सिर मुंडवा लूंगा। उन्होंने आगे कहा कि मेरी बात याद रखो। 4 जून को सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और मोदी जी तीसरी बार पीएम नहीं बनेंगे।

वहीं बात करें दिल्ली के एग्जिट पोल आंकड़ों की तो दिल्ली में बीजेपी को 54 फीसदी वोट मिल सकता है। वहीं इंडिया को 44 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं बात करें सीटों की तो बीजेपी को 6-7 सीटें और इंडिया को 0-1 सीट मिल सकती है। टुडेज चाणक्या के अनुसार एनडीए को 6-7 सीटें और इंडिया को 0-1 सीट मिल सकती है। इंडिया टीवी सीएनएक्स ने भी एनडीए को 6 और इंडिया को 1 सीट दी है। वहीं टीवी 9 पोलस्टारट ने एनडीए को 7 सीटें दी हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें